बिहार में संक्रमितों के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंचा बेगूसराय, एक साथ मिले 32 कोरोना पॉजिटिव

बेगूसराय में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को एक साथ 32 कोरोना संक्रमित मिल हैं। इस तरह से जिले में कोरोना के कुल मामले 231 हो गए हैं।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 03:55 PM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 03:55 PM (IST)
बिहार में संक्रमितों के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंचा बेगूसराय, एक साथ मिले 32 कोरोना पॉजिटिव
बिहार में संक्रमितों के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंचा बेगूसराय, एक साथ मिले 32 कोरोना पॉजिटिव

बेगूसराय, जेएनएन। जिले में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी पहली रिपोर्ट में बेगूसराय के एक साथ 32 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें अकेले साहेबपुर कमाल के 10 तो मटिहानी के छह लोग हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना मरीजों का कुल आंकड़ा 231 हो गया है। पटना (244) के बाद बेगूसराय बिहार में कोरोना संक्रमितों के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। अब बेगूसराय में एक्टिव मामले 143 हो गए हैं।

इसके पहले शनिवार को भी यहां 19 नए मामले आए थे। हालांकि कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों के स्वस्थ होने का सिलसिला भी जारी है। शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित सात व्यक्ति स्वस्थ होकर घर लौटे। अब जिले में स्वस्थ हुए व्यक्तियों की कुल संख्या 86 हो गई है। डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने कहा कि शनिवार को मिले 19 संक्रमित व्यक्तियों में सदर प्रखंड के आठ, बखरी के पांच, बरौनी के दो, डंडारी के एक, बलिया के एक, मटिहानी के एक एवं साहेबपुर कमाल प्रखंड के एक व्यक्ति शामिल हैं। उन्होंने कहा कि नए पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों को स्थानीय आइसोलेशन सह ट्रीटमेंट सेंटर में भर्ती कर स्वास्थ्य विभाग के प्रोटोकॉल के अनुसार इलाज शुरू कर दिया गया है। साथ ही इन व्यक्तियों के ट्रैवल हिस्ट्री एवं कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग का कार्य किया जा रहा है।

सदर अस्पताल में दो प्रसूता मिलीं पॉजिटिव

शनिवार को सदर अस्पताल में बच्चे को जन्म देने वाली दो महिलाएं कोरोना पॉजिटिव पाईं गई हैं। इस दोनों का संबंध सदर प्रखंड से बताया गया है। एक प्रसूता लरुआरा की और दूसरी चांदपुरा की रहने वाली बताई गई है। इधर, दो प्रसूता के पॉजिटिव मिलने से सदर अस्पताल में हड़कंप मच गया। दोनों महिला प्रसव के लिए सदर अस्पताल में भर्ती हुई थी, जहां आपरेशन कर प्रसव कराया गया। विभागीय निर्देश के आलोक में आपरेशन से पूर्व दोनों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था।

chat bot
आपका साथी