बलिया अनुमंडल कार्यालय भवन तीन दिनों के लिए बंद

बेगूसराय बलिया अनुमंडल व्यवहार न्यायालय के दो कर्मी कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना पर अनुम

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 09:55 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 09:55 PM (IST)
बलिया अनुमंडल कार्यालय भवन तीन दिनों के लिए बंद
बलिया अनुमंडल कार्यालय भवन तीन दिनों के लिए बंद

बेगूसराय : बलिया अनुमंडल व्यवहार न्यायालय के दो कर्मी कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना पर अनुमंडल प्रशासन ने कार्यालय भवन को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया। इस संबंध में एसडीओ डॉ. उत्तम कुमार ने कहा कि व्यवहार न्यायालय अनुमंडल कार्यालय भवन में ही चल रहा है। उसके दो कर्मी के पॉजिटिव होने की सूचना मिलने पर तीन दिन के लिए अनुमंडल कार्यालय भवन को बंद करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही भवन के सभी कमरे को एवं पूरे भवन को सैनिटाइजर किया गया है। उन्होंने कहा कि तीन दिनों तक लगातार साफ-सफाई कर सैनिटाइज किया जाएगा। इसके बाद भवन में पुन: कार्य शुरू हो जाएगा। वहीं पशुपालन पदाधिकारी के कोरोना पॉजिटिव होने पर पशु चिकित्सा केंद्र एवं उसके बगल में व्यापार मंडल मार्केट के कुछ भाग को सील कर कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। पशु चिकित्सा पदाधिकारी चिकित्सालय में ही आइसोलेट हैं। वहीं बलिया थाना में भी चार पुलिस कर्मी पॉजिटिव पाए गए। सभी को आवास में ही आइसोलेट किया गया है। पूरे थाना को दो दिनों से लगातार सैनिटाइज किया जा रहा है।

बलिया व नावकोठी में बिना वैक्सीन लिए लोग लौटे

जाटी बेगूसराय : वैक्सीन की कमी के चलते शुक्रवार को बलिया एवं नावकोठी में वैक्सीनेशन बंद रहा। दोनों प्रखंडों में वैक्सीन लेने पहुंचे लोग बगैर वैक्सीन लिए ही लौट गए। वहीं गढ़पुरा में महज 49 लोगों को जबकि खोदवंदपुर में 50 लोगों को वैक्सीन दी गई।

पीएचसी नावकोठी में कोरोना की वैक्सीन उपलब्धता नहीं रहने के कारण सैकड़ों लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। स्वास्थ्य प्रबंधक आशुतोष गांधी ने बताया कि वैक्सीन उपलब्ध नहीं है, जिससे शुक्रवार को टीकाकरण नहीं किया गया। कहा, ज्योहीं जिला से वैक्सीन उपलब्ध होगा, टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा।

बलिया अनुमंडलीय अस्पताल में वैक्सीन नहीं रहने से दर्जनों लोग लौट गए। स्वास्थ्य प्रबंधक एसजेड रहमान ने बताया कि वैक्सीन जिला से उपलब्ध नहीं हो पाया है। खोदावंदपुर पीएचसी में शुक्रवार को कुल 50 लोगों का कोविड का टीका दिया गया। इस दौरान 90 लोगों की कोरोना जांच की गई। इसमें पांच कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही प्रखंड में संक्रमितों की संख्या 14 हो गई है। उक्त जानकारी स्वास्थ्य प्रबंधक सुरेंद्र कुमार ने दी। गढ़पुरा में कोरोना वैक्सीन की कमी को लेकर वैक्सीनेशन का काम प्रखंड में धीमा पड़ गया है। शुक्रवार को मात्र 49 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। वैक्सीन की कमी के कारण एसएचसी में टीकाकरण बंद है। जबकि प्रखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बाजार में भी भीड़ भाड़ वाले जगहों पर लोग पहुंच खरीदारी कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में कोरोना संक्रमण का खतरा और भी बढ़ गया है। शुक्रवार को 104 लोगों की जांच की गई है। इसमें सात लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। अब प्रखंड में कुल 22 एक्टिव केस हो गए हैं।

chat bot
आपका साथी