अंकित हत्याकांड में आरोपित मुखिया पुत्र का घर कुर्क

बेगूसराय। बीते दो जुलाई को नगर थाना क्षेत्र के ज्ञान भारती स्कूल के समीप हुए अंकित हत्याकांड व गोलीबारी मामले में पुलिस ने शुक्रवार को नामजद अभियुक्त अनिकेत कुमार उर्फ बिट्टू के घर की कुर्की जब्ती की है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Jul 2021 06:43 PM (IST) Updated:Fri, 09 Jul 2021 06:43 PM (IST)
अंकित हत्याकांड में आरोपित मुखिया पुत्र का घर कुर्क
अंकित हत्याकांड में आरोपित मुखिया पुत्र का घर कुर्क

बेगूसराय। बीते दो जुलाई को नगर थाना क्षेत्र के ज्ञान भारती स्कूल के समीप हुए अंकित हत्याकांड व गोलीबारी मामले में पुलिस ने शुक्रवार को नामजद अभियुक्त अनिकेत कुमार उर्फ बिट्टू के घर की कुर्की जब्ती की है। कांड का मुख्य अभियुक्त मटिहानी थाना क्षेत्र के बदलपुरा निवासी संजीव सिंह का पुत्र विवेक कुमार पुलिस दबिश के कारण बीते मंगलवार को ही न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर चुका है। हत्याकांड व गोलीबारी मामले में घायल अंशुमन के बयान पर नगर थाना में कांड संख्या 411/ 21 दर्ज करते हुए तीन नामजद समेत चार-पांच अज्ञात बदमाशों को आरोपित बनाया गया है। इस मामले में बदलपुरा निवासी गोपाल सिंह का पुत्र जयंत कुमार व मटिहानी पंचायत एक के प्रभारी मुखिया संजय कुमार का पुत्र अनिकेत उर्फ बिट्टू फरार चल रहा है।

इस संबंध में मटिहानी थानाध्यक्ष विवेक भारती ने बताया कि दो जुलाई को त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग को लेकर घटित हत्या व गोलीबारी की घटना में फुलवड़िया थाना क्षेत्र के मालती पिपरा निवासी मनोज सिंह के पुत्र अंकित की मौत हो गई थी, वहीं हर्रख कोठी निवासी अंशुमन हर्षब‌र्द्धन व विश्वनाथ नगर निवासी राजा कुमार गोली से घायल हुए थे। पुलिस ने उक्त घटना को गंभीरता से लिया है। सात दिनों के अंदर फरार अभियुक्त मटिहानी- एक पंचायत के प्रभारी मुखिया संजय चौधरी के पुत्र अनिकेत कुमार उर्फ बिट्टू के घर की कुर्की जब्ती कर अभियुक्तों पर दबाव बनाया जा रहा है, ताकि फरार अभियुक्त जल्द से जल्द आत्मसमर्पण करे। उन्होंने बताया कि पुलिस हर हाल में उक्त दोनों अपराधियों को गिरफ्तार करेगी या न्यायालय में आत्मसमर्पण करने के लिए बाध्य कर देगी। कुर्की जब्ती के समय मटिहानी थानाध्यक्ष विवेक भारती के साथ नगर थाना के पदाधिकारी वरुण कुमार, नयागांव थानाध्यक्ष माधव कुमार समेत पुलिस बल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी