पुलिस दबिश से हत्यारोपी ने किया आत्मसमर्पण

मंझौल बेगूसराय। पुलिस दबिश के कारण चेरियाबरियारपुर के मेहदा शाहपुर निवासी देवेन्द्र सिंह के पुत्र शिवनाथ सिंह उर्फ किलटना के हत्यारोपी ने सोमवार को मंझौल न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। इस संबंध में चेरियाबरियारपुर थानेदार नीरज कुमार ने बताया कि आपसी विवाद व पैसे के लेन-देन के विवाद के कारण किलटना की हत्या कर शव को डंडारी थाना क्षेत्र में फेंका गया था। इस मामले में मृतक के चचेरे चाचा अरविंद सिंह के भांजे अंटू सिंह से विवाद की बात सामने आई थी। उक्त विवाद को सुलझाने के लिए गांव में पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत के बीच से ही वह अचानक गायब हो गया था और दूसरे दिन शाम में उसका शव डंडारी थाना क्षेत्र के बलान नदी किनारे से बरामद किया गया था। हत्यारों ने पीट-पीट कर उसकी हत्या की थी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Dec 2019 06:53 PM (IST) Updated:Mon, 16 Dec 2019 06:53 PM (IST)
पुलिस दबिश से हत्यारोपी ने किया आत्मसमर्पण
पुलिस दबिश से हत्यारोपी ने किया आत्मसमर्पण

मंझौल, बेगूसराय। पुलिस दबिश के कारण चेरियाबरियारपुर के मेहदा शाहपुर निवासी देवेन्द्र सिंह के पुत्र शिवनाथ सिंह उर्फ किलटना के हत्यारोपी ने सोमवार को मंझौल न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। इस संबंध में चेरियाबरियारपुर थानेदार नीरज कुमार ने बताया कि आपसी विवाद व पैसे के लेन-देन के विवाद के कारण किलटना की हत्या कर शव को डंडारी थाना क्षेत्र में फेंका गया था। इस मामले में मृतक के चचेरे चाचा अरविंद सिंह के भांजे अंटू सिंह से विवाद की बात सामने आई थी। उक्त विवाद को सुलझाने के लिए गांव में पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत के बीच से ही वह अचानक गायब हो गया था और दूसरे दिन शाम में उसका शव डंडारी थाना क्षेत्र के बलान नदी किनारे से बरामद किया गया था। हत्यारों ने पीट-पीट कर उसकी हत्या की थी।

एक आरोपी ने किया था खुदकशी का प्रयास :

नौ अक्टूबर से लापता युवक के भाई के बयान के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के भय से मुख्य आरोपित के मामा अरविद सिंह ने पुलिस हिरासत में जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। पुलिस ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उनकी जान चिकित्सकों ने बचा ली। भांजे के आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता को लेकर मर्माहत थे। अंटू सिंह चार वर्ष पूर्व चेरिया बरियारपुर गांव निवासी जुबेर टेंट हाउस के मालिक मो. जुबेर की हत्या मामले में भी आरोपित है।

chat bot
आपका साथी