छौड़ाही पीएचसी प्रभारी के विरुद्ध आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

बेगूसराय। पांच माह से मानदेय एवं अन्य सुविधाएं नहीं मिलने से नाराज दर्जनों आशा कार्यकर्ताओं ने ब

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Sep 2020 07:18 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 05:12 AM (IST)
छौड़ाही पीएचसी प्रभारी के विरुद्ध आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
छौड़ाही पीएचसी प्रभारी के विरुद्ध आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

बेगूसराय। पांच माह से मानदेय एवं अन्य सुविधाएं नहीं मिलने से नाराज दर्जनों आशा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पीएचसी छौड़ाही पर धरना-प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता भारतीय मजदूर मजदूर संघ से संबद्ध बिहार प्रदेश आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता संघ की प्रखंड संयोजक रेखा पंडित ने की।

धरना को संबोधित करते हुए संघ के जिला महामंत्री सुनील कुमार ने कहा कि पीएचसी छौड़ाही की स्वास्थ्य व्यवस्था समाप्त हो चुकी है। आशा कर्मचारी कोरोना काल जैसी विषम परिस्थिति में भी अपना जीवन दांव पर लगाकर सेवाभाव में लगी रहीं। आशा कर्मचारियों को भूखे मरने को विवश किया जा रहा है। इसे संघ कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि पीएचसी प्रभारी द्वारा पांच माह से बकाया मानदेय भत्ता एवं अन्य बुनियादी सुविधाएंअभी तक नहीं दी गई है।

धरना प्रदर्शन को बिहार प्रदेश भवन एवं पथ निर्माण मजदूर संघ के जिला मंत्री राम कुमार महर्षि, आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुनीता देवी, उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, संगठन मंत्री रिकू कुमारी, सह मंत्री रामेंद्र शर्मा, मीडिया प्रभारी गणेश शर्मा, शबाना खातून, रीना देवी, सुनीता कुमारी आदि मौजूद थीं।

chat bot
आपका साथी