तय रुट पर डेढ गुणा तो गलियों तक जाने को वसूल रहे मनमाना भाड़ा

बेगूसराय। पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से वाहनों में हुई भाड़ा बढ़ोत्तरी तो लोगों को थोड़ी बहुत समझ में आती है लेकिन बैटरी से चलने वाले ई रिक्शा के भाड़े में हाल फिलहाल हुई डेढ़ गुणा की बढ़ोत्तरी आमजनों को रास नहीं आ रही। शहर के तय रूट पर अब लोगों से 10 की जगह 15 रुपये वसूले जा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Jul 2021 07:11 PM (IST) Updated:Mon, 05 Jul 2021 07:11 PM (IST)
तय रुट पर डेढ गुणा तो गलियों तक जाने को वसूल रहे मनमाना भाड़ा
तय रुट पर डेढ गुणा तो गलियों तक जाने को वसूल रहे मनमाना भाड़ा

बेगूसराय। पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से वाहनों में हुई भाड़ा बढ़ोत्तरी तो लोगों को थोड़ी बहुत समझ में आती है, लेकिन बैटरी से चलने वाले ई रिक्शा के भाड़े में हाल फिलहाल हुई डेढ़ गुणा की बढ़ोत्तरी आमजनों को रास नहीं आ रही। शहर के तय रूट पर अब लोगों से 10 की जगह 15 रुपये वसूले जा रहे हैं। तय रूट से अलग शहर के मोहल्लों व गलियों में जाने के लिए ई रिक्शा चालक लोगों से मनमाना किराए वसूल रहे हैं। वहीं ई-रिक्शा चालकों ने बताया कि जगह-जगह अवैध वसूली होने से हम सभी की भी मजबूरी हो गई है। शहर की अधिकतर सड़कें टूटी-फूटी है इससे कुछ न कुछ नुकसान होते रहता है।

आधा दर्जन जगहों पर होती है वसूली :

एक तरफ नगर निगम जिला मुख्यालय में चलने वाले ई रिक्शा का बकायदे निबंधन करने की बात करती है तो दूसरी तरफ जिला मुख्यालय के बाहर से आने वाले हजारों ई रिक्शा से तय शुल्क वसूली में व्यस्त है। काली स्थान- डाकबंगला रोड, जीडी कालेज रोड, पावरहाउस रोड समेत आधा दर्जन जगहों पर शुल्क वसूली कर बिना निबंधित ई रिक्शा को शहर में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है, इससे जाम की समस्या का भी समाधान नहीं निकल रहा है। कुछ दिन पूर्व नगर निगम कर्मियों पर अवैध वसूली का आरोप लगा कर ई रिक्शा चालकों ने हड़ताल की जिसके बाद निगम के अधिकारियों से वार्ता बेनतीजा निकला, लेकिन ई रिक्शा चालकों ने डेढ़ गुणा भाड़ा वसूली शुरू कर दी। यात्रियों ने प्रशासन से इस पर अंकुश लगाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी