पशुपालन से सुदृढ़ हो सकती है पशुपालकों की आर्थक स्थिति : रामउद्गार

खोदावंदपुर बेगूसराय। कड़ी मेहनत और सची लगन के साथ यदि पशुपालन किया जाए तो किसानों की आर्थिक स्थिति काफी सुदृढ़ हो सकती है। उक्त बातें मंगलवार को मटिहानी महिला दुग्ध उत्पादन सहयोग समिति में बोनस वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बरौनी डेयरी के निदेशक मंडल के सदस्य रामउद्गार पासवान ने कहीं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 06:20 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 06:20 PM (IST)
पशुपालन से सुदृढ़ हो सकती है पशुपालकों की आर्थक स्थिति : रामउद्गार
पशुपालन से सुदृढ़ हो सकती है पशुपालकों की आर्थक स्थिति : रामउद्गार

खोदावंदपुर, बेगूसराय। कड़ी मेहनत और सच्ची लगन के साथ यदि पशुपालन किया जाए तो किसानों की आर्थिक स्थिति काफी सुदृढ़ हो सकती है। उक्त बातें मंगलवार को मटिहानी महिला दुग्ध उत्पादन सहयोग समिति में बोनस वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बरौनी डेयरी के निदेशक मंडल के सदस्य रामउद्गार पासवान ने कहीं। उन्होंने बताया कि खेती की तुलना में डेयरी का व्यवसाय कम लाभदायक नहीं है। इसकी अध्यक्षता रंजना देवी ने की। मौके पर मौजूद क्षेत्रीय प्रभारी आरके चंचल ने बरौनी डेयरी की महत्ता, किसानों को मिलने वाली सुविधाओं से किसानों को अवगत कराया। बोनस वितरण कार्यक्रम में समिति के 55 महिला किसानों के बीच सत्र 2013 से 19 तक का बोनस तकरीबन 02 लाख 27 हजार 366 रुपये का वितरण किया गया। इस अवसर पर किसानों को रुपये के साथ- साथ पशु आहार और उपहार पाकर महिला किसानों ने खुशी जाहिर किया। कार्यक्रम को निर्मला देवी, सचिव सुनैना कुमारी, पंसस भरत दास, वार्ड सदस्य वीरेंद्र सिंह उर्फ बीरो, मणिभूषण प्रसाद सिंह, राम भजन सिंह, सुरेश प्रसाद सिंह आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर राधा देवी, निर्मला देवी, वीणा देवी, रीता देवी, जानकी देवी, ममता देवी, विनीता देवी, शोभा देवी, तनुजा देवी, सुमित्रा देवी, फूलो देवी समेत अनेक महिला किसान मौजूद थी।

chat bot
आपका साथी