बरौनी रिफाइनरी के मुख्य द्वार पर एटक ने दिया धरना

बेगूसराय। बरौनी रिफाइनरी के मुख्य द्वार पर गुरुवार को एआइटीयूसी (एटक) बेगूसराय के द्वारा स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार एवं क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर एकदिवसीय धरना दिया गया। धरना की अध्यक्षता राजेश चौधरी ने की। एटक के महासचिव प्रहलाद सिंह ने कहा कि बरौनी रिफाइनरी का विस्तारीकरण शुरू हो रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 07:35 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 05:13 AM (IST)
बरौनी रिफाइनरी के मुख्य द्वार पर एटक ने दिया धरना
बरौनी रिफाइनरी के मुख्य द्वार पर एटक ने दिया धरना

बेगूसराय। बरौनी रिफाइनरी के मुख्य द्वार पर गुरुवार को एआइटीयूसी (एटक) बेगूसराय के द्वारा स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार एवं क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर एकदिवसीय धरना दिया गया। धरना की अध्यक्षता राजेश चौधरी ने की। एटक के महासचिव प्रहलाद सिंह ने कहा कि बरौनी रिफाइनरी का विस्तारीकरण शुरू हो रहा है। प्रबंधन स्थानीय बेरोजगार नौजवानों की अनदेखी कर रही है। स्थानीय लोगों के पूर्वजों ने अपनी कीमती जमीन कारखाना निर्माण में दिया है। स्थानीय लोगों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए संघर्ष तेज किया जाएगा। किसान नेता सह पूर्व जिप सदस्य अरविद सिंह ने कहा कि सीएसआर के तहत इलाके की अनदेखी हो रही है। जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत रोजगार मुहैया कराया जाए एवं स्थानीय युवाओं को रोजगार व्यापक पैमाने पर दिया जाए। आशुतोष कुमार मुन्ना ने प्रबंधन से स्थानीय सवालों पर जोर देने की बात कही। धरना को ललन ललित, ज्ञानी तांती, नूर आलम, पैक्स अध्यक्ष नवीन सिंह, बिहार राज्य एआइएफ के संयुक्त सचिव शंभू देवा, उप महासचिव रजनीश रंजन आदि ने संबोधित किया। मौके पर नेपाली महतो, जावेद खान, पूर्व मुखिया इबरार साहब, सोहराब खान, मनीष कुमार, विनोद कुमार, रिजवान खान, अशोक पासवान आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी