पांच बच्चों के पैदा होने के बाद पति ने कर ली दूसरी शादी, दोनों पत्नियों में हुआ विवाद-एक कुएं में कूदी Begusarai News

बेगूसराय में एक व्यक्ति ने पहली पत्नी से पांच बच्चों के पैदा होने के बाद दूसरी शादी कर ली और पहली पत्नी को भी नहीं छोड़ा। मामले में एक से विवाद के बाद उसकी दूसरी बीवी ने खुदकशी करली।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 03:31 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 03:31 PM (IST)
पांच बच्चों के पैदा होने के बाद पति ने कर ली दूसरी शादी, दोनों पत्नियों में हुआ विवाद-एक कुएं में कूदी Begusarai News
पांच बच्चों के पैदा होने के बाद पति ने कर ली दूसरी शादी, दोनों पत्नियों में हुआ विवाद-एक कुएं में कूदी Begusarai News

बेगूसराय, जेएनएन। बछवाड़ा थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव में शुक्रवार की सुबह पारिवारिक कलह से तंग आकर एक महिला ने कुएं में कूदकर खुदकशी कर ली है। मृतिका की पहचान बहरामपुर गांव निवासी विमल राय की 35 वर्षीय पत्नी किरण देवी के रूप में हुई है।

दूसरी शादी के बाद रहती थी परेशान

बताया जाता है कि मृतका पति के दूसरी शादी करने के बाद परेशान रहा करती थी। इसी को लेकर शुक्रवार को उसने कुएं में छलांग लगा दी। जबतक उसे बाहर निकाला जाता उसने दम तोड़ दिया। मरने वाली विमल राय की पहली पत्नी थी। जिसके पांच बच्चे थे। उसकी मौत के बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

दूसरी पत्नी से भी है एक बेटी

ग्रामीणों ने बताया कि किरण देवी को चार लड़की और एक लड़का है। विगत एक वर्ष पूर्व उसके पति विमल राय ने एक अन्य महिला के साथ शादी  कर ली। जिससे एक पुत्री पैदा हुई है। दूसरी शादी के पश्चात पहली पत्नी और दूसरी पत्नी में बराबर झगड़ा होने लगा। जिसके कारण आए दिन परिवार में कलह होने लगी।

पति ने भी पहली पत्नी का पक्ष लेना कर दिया था कम

पति ने भी किरण का पक्ष लेना कम कर दिया। इसी बात से नाराज होकर शुक्रवार को किरण कुएं में कूद गई। महिला के कुएं में कूदते ही लोगों ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की। जबतक उसे कुएं से बाहर निकाला जाता उसने दम तोड़ दिया।

दोनों के बीच होता था झगड़ा, फिर कूदी कुएं में

घटना की सूचना पाकर बछवाड़ा थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। दो पत्नियों के होने से पारिवारिक कलह में आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। किरण की मौत के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतका के घर से आए दिन लड़ाई-झग़ड़ा होता रहता था।

chat bot
आपका साथी