अभाविप की छात्राओं ने चलाया मतदाता जागरुकता अभियान

बेगूसराय। अभाविप नावकोठी प्रखंड इकाई द्वारा शुक्रवार को विभिन्न गांवों में मतदाता जागरुकता अभि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 05:46 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 05:46 PM (IST)
अभाविप की छात्राओं ने चलाया मतदाता जागरुकता अभियान
अभाविप की छात्राओं ने चलाया मतदाता जागरुकता अभियान

बेगूसराय। अभाविप नावकोठी प्रखंड इकाई द्वारा शुक्रवार को विभिन्न गांवों में मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया। चकमुजफ्फर, चक्का, रजाकपुर, बेगमपुर आदि जगहों पर कार्यकारिणी सदस्य शालिनी कुमारी एवं पल्लवी कुमारी के नेतृत्व में जागरुकता अभियान चलाया गया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्वेत निशा एवं प्रियदर्शनी झा ने कहा कि अभाविप प्रदेश में लगातार मतदाता जागरुकता अभियान चला रही है। इसका मूल उद्देश्य हमारा एक वोट लोकतंत्र को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। सरकार पर सवाल उठाने या कोसने से अच्छा है कि हम अपने मत का उपयोग कर बिहार में सशक्त सरकार बनाने में करें। नगर कार्यकारिणी सदस्य अंजलि भारती एवं छात्रा अंकिता भारती ने कहा कि हम सभी को वोट देने के लिए जागरूक होने की आवश्यकता है। सभी सरकार नारी सशक्तीकरण की बात करती है, परंतु धरातल पर दूर-दूर तक दिखाई नहीं देता है। इस बार का विधानसभा चुनाव खास कर महिलाओं के लिए, छात्राओं के लिए एवं युवा नौजवानों के लिए सोच समझकर मतदान करने का है। ताकि बिहार में बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास, रोजगार, नारी सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण काम आने वाले दिनों में देखने को मिले। नगर कार्यकारिणी सदस्य एवं नेत्री अंजलि कुमारी एवं निहारिका नयन ने कहा कि वोट के द्वारा नक्सलवाद पर चोट, परिवारवाद पर चोट, जातिवाद पर चोट, मुफ्तखोरी पर चोट, भ्रष्टाचार पर चोट करते हुए बिहार को उत्कृष्ट बनाने के लिए हम सभी युवा मिलजुल कर जागरुकता अभियान के माध्यम से एक संदेश देने का काम कर रहे हैं। मौके पर महिला कॉलेज की मंत्री संगीता कुमारी, सह मंत्री रानी कुमारी, बबीता कुमारी, पल्लवी कुमारी, छोटी कुमारी, नेहा कुमारी, अंशु कुमारी, शालिनी सिंह आदि मौजूद थीं।

chat bot
आपका साथी