राज्यस्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए अभिमन्यु का चयन

बखरी बेगूसराय। शुक्रवार को डीएवी पब्लिक स्कूल इटवा में 27वीं जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में सेंट पॉल मॉडर्न स्कूल बखरी के अभिमन्यु कुमार तथा सोनू राज के प्रोजेक्ट का चयन राज्य स्तरीय विज्ञान कांग्रेस के लिए किया गया है। बचों की इस कामयाबी पर स्कूल के छात्र छात्राओं एवं गुरुजनों में हर्ष का माहौल है। स्कूल के निदेशक दानेश्वर प्रसाद ने बचों की सफलता पर उनका मुंह मिठा करवाकर शुभकामनाएं दी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 06:42 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 06:42 PM (IST)
राज्यस्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए अभिमन्यु का चयन
राज्यस्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए अभिमन्यु का चयन

बखरी, बेगूसराय। शुक्रवार को डीएवी पब्लिक स्कूल, इटवा में 27वीं जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में सेंट पॉल मॉडर्न स्कूल, बखरी के अभिमन्यु कुमार तथा सोनू राज के प्रोजेक्ट का चयन राज्य स्तरीय विज्ञान कांग्रेस के लिए किया गया है। बच्चों की इस कामयाबी पर स्कूल के छात्र छात्राओं एवं गुरुजनों में हर्ष का माहौल है। स्कूल के निदेशक दानेश्वर प्रसाद ने बच्चों की सफलता पर उनका मुंह मिठा करवाकर शुभकामनाएं दी।

निदेशक ने कहा कि उनका स्कूल उक्त विज्ञान कांग्रेस में भाग लेकर प्रथम प्रयास में ही राज्य स्तर के लिए चुना गया, यह विद्यालय और क्षेत्र के लोगों के लिए गौरव की बात है। बाल वैज्ञानिक अभिमन्यु कुमार ने बताया कि वह वैज्ञानिक बनकर देश की सेवा करना चाहता है। स्कूल की प्राचार्य नैना शर्मा, स्कूल समन्वयक जैनेंद्र कुमार, हिदी शिक्षक रामनंदन अज्ञानी, प्रो. कामेश्वर पांडेय, राजेश कुमार, राज कुमार आदि ने विज्ञान कांग्रेस का निर्देशन करने वाले विज्ञान शिक्षक रंजीत कुमार एवं चयनित छात्रों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी