पानी भरे ढाब में यात्रियों से भरा टेंपो डूबा, किशोरी की मौत व एक बच्चा लापता

बेगूसराय। बलिया थाना क्षेत्र के मीरअली ढाला के समीप मंगलवार को यात्रियों से भरा एक टेंपो पानी भरे ढाब में पलट गया। ढाब में 12 फीट से अधिक गहराई तक पानी रहने के कारण टेंपो यात्रियों समेत डूब गया। स्थानीय लोगों ने भारी मशक्कत के बाद दो महिलाओं समेत अन्य यात्रियों को बाहर निकाला।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Aug 2021 07:20 PM (IST) Updated:Tue, 24 Aug 2021 07:20 PM (IST)
पानी भरे ढाब में यात्रियों से भरा टेंपो डूबा, किशोरी की मौत व एक बच्चा लापता
पानी भरे ढाब में यात्रियों से भरा टेंपो डूबा, किशोरी की मौत व एक बच्चा लापता

बेगूसराय। बलिया थाना क्षेत्र के मीरअली ढाला के समीप मंगलवार को यात्रियों से भरा एक टेंपो पानी भरे ढाब में पलट गया। ढाब में 12 फीट से अधिक गहराई तक पानी रहने के कारण टेंपो यात्रियों समेत डूब गया। स्थानीय लोगों ने भारी मशक्कत के बाद दो महिलाओं समेत अन्य यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में शाहपुर दियारा निवासी मिटू पाठक की 15 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी व शाहपुर दियारा के राजीव महतो का चार वर्षीय पुत्र लापता हो गए। स्थानीय तैराकों ने काफी मशक्कत के बाद खुशी को बेहोशी की हालत में बाहर निकाल बलिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। लापता चार वर्षीय बच्चे के शव की तलाश की जा रही है।

टेंपो करीब एक दर्जन यात्रियों को लेकर लखमिनिया बाजार से शाहपुर दियारा के लिए चली थी। ढाब के पास बह रहे पानी में चालक ने अपना संतुलन खो दिया और टेंपो गहरे पानी में पलट गया। टेंपो के डूबने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे व राहत बचाव कार्य में लग गए। स्वजनों ने बताया कि खुशी लोहिया नगर में रहती थी। अपनी दादी के श्राद्ध कर्म में भाग लेने शाहपुर दियारा जा रही थी। स्वजनों का रो-रोकर हाल बेहाल था। चींख पुकार से माहौल गमगीन बना हुआ था। सीओ चंदन कुमार, थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ बचाव कार्य की निगरानी में लगे हैं। सीओ चंदन कुमार ने कहा कि शव की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया जा रहा है। प्रखंड प्रमुख कुंदन यादव, ताजपुर मुखिया मनोज सिंह, भवानंदपुर मुखिया सुरेश सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष आनंदी महतो, जदयू नेता मृत्युंजय कुमार मौके पर सहयोग में लगे हैं। मौके पर पुलिस को स्थानीय लोगों का आक्रोश भी झेलना पर रहा है। हंगामे को लेकर उपजे तनाव को देखते हुए स्थानीय विधायक सतानंद संबुद्ध उर्फ ललन यादव भी पहुंचे हैं।

chat bot
आपका साथी