नगर दुर्गा पूजा महासमिति की नई कमेटी गठित

बेगूसराय नगर दुर्गा पूजा महासमिति की बैठक किरोड़ीमल गजानंद दुर्गा स्थान कर्पूरी स्थान में ह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 09:45 PM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 09:45 PM (IST)
नगर दुर्गा पूजा महासमिति की नई कमेटी गठित
नगर दुर्गा पूजा महासमिति की नई कमेटी गठित

बेगूसराय : नगर दुर्गा पूजा महासमिति की बैठक किरोड़ीमल गजानंद दुर्गा स्थान, कर्पूरी स्थान में हुई। इसकी अध्यक्षता महासमिति के संरक्षक विपिन कुमार पासवान ने की। बैठक में वर्ष 2020 का आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया एवं पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी गठित की गई। इसके अलावा आगामी दुर्गा पूजा को लेकर विचार विमर्श किया।

बैठक में महासमिति के अध्यक्ष रामरतन कुमार ने पूर्व की कमेटी को भंग कर नई कमेटी का प्रस्ताव रखा। कोषाध्यक्ष विष्णुदेव झा ने आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। महासमिति के संरक्षक ब्रजेश कुमार प्रिस ने पूर्व की कमेटी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उसे यथावत रखने का प्रस्ताव बैठक में रखा। नई कमेटी के संरक्षक मंडल में रामप्रताप चौधरी, कौशल किशोर वर्मा, जय प्रकाश साह, विपिन कुमार पासवान, दिलीप कुमार सिन्हा, ब्रजेश कुमार प्रिस को रखा गया। अध्यक्ष राम रतन कुमार को, उपाध्यक्ष अशोक कुमार गोयनका एवं राजेश कुमार को, कोषाध्यक्ष विष्णुदेव झा को, महासचिव आलोक कुमार मुन्ना को, सचिव फुलेना राय को एवं जितेंद्र कुमार को, मीडिया प्रभारी कन्हैया झा को एवं संयोजक पारस कुमार को बनाया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में पुनील कुमार सिन्हा, विजय सिंह, नीरज कुमार, सावन कुमार, श्रीराम ठाकुर, अरविद कुमार चौधरी को बनाया गया। बैठक में प्रकाश कुमार सिन्हा, गुड्डू वर्मा, सुबोध कुमार, राम प्रताप चौधरी, कन्हैया झा, अमित सिंह, पवन झा, कार्तिक झा, राजन सिन्हा, अजय पोद्दार, रोहित कुमार, मनोज कुमार, गौतम कुमार आदि मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन संरक्षक कौशल किशोर वर्मा ने किया। बैठक का संचालन दिलीप कुमार सिन्हा ने किया।

chat bot
आपका साथी