भूमि विवाद में घर में लगा दी आग, 50 हजार की संपत्ति जलकर राख

बेगूसराय। छौड़ाही ओपी क्षेत्र की सहुरी पंचायत में भूमि विवाद में हुई मारपीट के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में दिनदहाड़े आग लगा दी। आग लगने से घर के सदस्य तो बच गए परंतु सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग बुझाने के दौरान घर के कुछ सदस्य झुलस गए। झुलसे लोगों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Apr 2021 06:33 PM (IST) Updated:Mon, 05 Apr 2021 06:33 PM (IST)
भूमि विवाद में घर में लगा दी आग, 50 हजार की संपत्ति जलकर राख
भूमि विवाद में घर में लगा दी आग, 50 हजार की संपत्ति जलकर राख

बेगूसराय। छौड़ाही ओपी क्षेत्र की सहुरी पंचायत में भूमि विवाद में हुई मारपीट के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में दिनदहाड़े आग लगा दी। आग लगने से घर के सदस्य तो बच गए, परंतु सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग बुझाने के दौरान घर के कुछ सदस्य झुलस गए। झुलसे लोगों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। अग्नि प्रभावित ने थाना में आवेदन देकर अपने ग्रामीणों पर आग लगाकर सपरिवार जलाने का प्रयास करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

सहुरी वार्ड 16 निवासी मोना देवी, पति चलितर साह ने जानकारी देते बताया कि वे स्वजनों के साथ अपने घर में बैठी थीं। उसी समय ग्रामीण जीबछ राम, दीपक राम, रोशन राम सभी सहुरी निवासी घर पर आकर गाली-गलौज करने लगे। गाली गलौज करने से मना करने पर सभी आरोपितों ने चारों तरफ से घेराबंदी कर घर में आग लगा दी। जान बचाने के लिए शोर मचाने पर किसी तरह वे लोग बच्चों के साथ घर से निकल कर जान बचाई। इस दौरान मोना और उनके पति एवं दो बच्चे मामूली रूप से आग से झुलस गए। जब तक ग्रामीण पहुंचते तब तक घर समेत सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों को जुटते देख आरोपित पश्चिम की दिशा में भाग गए।

मोना देवी ने बताया कि तकिया के खोल में रखे 20 हजार रुपये नगद, कपड़े, अनाज, बर्तन सहित लगभग 50 हजार रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। छौड़ाही ओपी अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है। दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

chat bot
आपका साथी