बिना मास्क लगाए यात्रियों से वसूले गए 73250 रुपये जुर्माना

बेगूसराय। डीएम अरविद कुमार वर्मा के निर्देश पर सार्वजनिक वाहनों में कोविड-19 के निर्देशों का पालन कराने के लिए सोमवार को अभियान चलाया गया। जिले के विभिन्न स्थानों पर चलाए गए अभियान के दौरान प्रतिनियुक्त अधिकारियों ने सार्वजनिक बसों तिपहिया वाहनों आदि में यात्रियों के बीच शारीरिक दूरी एवं मास्क के प्रयोग संबंधी आदेश के अनुपालन की जांच की। जांच के दौरान कई यात्री बिना मास्क के ही यात्रा करते पाए गए जिन्हें मास्क का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही कुछ बिना मास्क लगाए यात्रा करने वाले यात्रियों से 50-50 रुपये जुर्माना भी वसूल किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Jan 2021 05:49 PM (IST) Updated:Mon, 11 Jan 2021 05:49 PM (IST)
बिना मास्क लगाए यात्रियों से वसूले गए 73250 रुपये जुर्माना
बिना मास्क लगाए यात्रियों से वसूले गए 73250 रुपये जुर्माना

बेगूसराय। डीएम अरविद कुमार वर्मा के निर्देश पर सार्वजनिक वाहनों में कोविड-19 के निर्देशों का पालन कराने के लिए सोमवार को अभियान चलाया गया। जिले के विभिन्न स्थानों पर चलाए गए अभियान के दौरान प्रतिनियुक्त अधिकारियों ने सार्वजनिक बसों, तिपहिया वाहनों आदि में यात्रियों के बीच शारीरिक दूरी एवं मास्क के प्रयोग संबंधी आदेश के अनुपालन की जांच की। जांच के दौरान कई यात्री बिना मास्क के ही यात्रा करते पाए गए, जिन्हें मास्क का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही कुछ बिना मास्क लगाए यात्रा करने वाले यात्रियों से 50-50 रुपये जुर्माना भी वसूल किया गया।

जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीप्रकाश ने कहा कि जांच के दौरान कार्रवाई के साथ-साथ कोविड-19 से बचाव के लिए एहतियात बरतने के लिए जारी निर्देशों के अनुपालन के लिए लोगों को जागरुक करने का कार्य भी किया गया। उन्होंने बताया कि 43 वाहनों पर सवार यात्रियों से 73250 रुपये वसूला गया। इस दौरान यात्रियों को मास्क लगाने की हिदायत भी दी गई।

बताते चलें कि डीएम के निर्देश पर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन से कपस्या चौक तक मोटर यान निरीक्षक गौतम कुमार, ट्रेफिक चौक से कचहरी चौक तक सदर प्रखंड के पंचायती राज पदाधिकारी विकास कुमार, नगर पालिका स्थित छोटी वाहन पड़ाव से बीपी स्कूल चौक तक सहायक अभियंता मनोज कुमार आनंद, खातोपुर चौक पर बीडीओ अभिजीत चौधरी, पन्हांस चौक पर सीओ उत्पल हिमवान, जीरोमाइल चौक पर बीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह समेत अन्य स्थानों पर भी अधिकारियों ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक वाहनों में कोविड-19 के प्रोटोकॉल संबंधी निर्देशों का अनुपालन भी अधिकारियों द्वारा कराया गया।

chat bot
आपका साथी