जल- जीवन- हरियाली अभियान के तहत बनेगा 225 सोख्ता

बेगूसराय। नगर निगम जल संचयन को लेकर गंभीर है। हर बूंद बचाने के लिए निगम प्रशासन हर वार्ड में पांच-पांच सोख्ता बनाएगा जिसके लिए प्राक्कलन तैयार किया जा रहा है। नगर आयुक्त अब्दुल हमीद ने इस संबंध में बताया कि जल जीवन हरियाली योजना के तहत निगम क्षेत्र में 225 सोख्ता के निर्माण का प्रस्ताव है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 06:41 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 06:41 PM (IST)
जल- जीवन- हरियाली अभियान के तहत बनेगा 225 सोख्ता
जल- जीवन- हरियाली अभियान के तहत बनेगा 225 सोख्ता

बेगूसराय। नगर निगम जल संचयन को लेकर गंभीर है। हर बूंद बचाने के लिए निगम प्रशासन हर वार्ड में पांच-पांच सोख्ता बनाएगा, जिसके लिए प्राक्कलन तैयार किया जा रहा है। नगर आयुक्त अब्दुल हमीद ने इस संबंध में बताया कि जल जीवन हरियाली योजना के तहत निगम क्षेत्र में 225 सोख्ता के निर्माण का प्रस्ताव है।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जेई अभिनव कुमार ने बताया कि निगम क्षेत्र में 257 चापाकल और 287 सार्वजनिक कुआं के नलदीक सोख्ता बनाने का प्रस्ताव है। कहा कि इसके लिए प्राक्कलन तैयार किया जा चुका है और शीघ्र ही इसके निर्माण की दिशा में कार्य होगा। जेई ने कहा कि सरकार का निर्देश है कि जल संरक्षण की दिशा में सोख्ता का निर्माण आवश्यक है। इसके लिए सर्व प्रथम सार्वजनिक कुआं और सरकारी चापाकल के नजदीक सोख्ता बनाकर जल संचयन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी