बकरार में सर्पदंश से महिला की मौत, मचा कोहराम

बांका। बकरार गांव में बुधवार को सर्पदंश से भैरो पंडित की पत्नी सरोजनी देवी (45) की मौत हो गई। घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है। महिला अपने खेत में हरी सब्जी (भिडी) तोड़ने गई थी। तभी विषैले सांप ने डंस लिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 10:20 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 10:20 PM (IST)
बकरार में सर्पदंश से महिला की मौत, मचा कोहराम
बकरार में सर्पदंश से महिला की मौत, मचा कोहराम

बांका। बकरार गांव में बुधवार को सर्पदंश से भैरो पंडित की पत्नी सरोजनी देवी (45) की मौत हो गई। घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है। महिला अपने खेत में हरी सब्जी (भिडी) तोड़ने गई थी। तभी विषैले सांप ने डंस लिया। झाड़ फूंक के लिए उसे तिलकपुर गांव ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

महिला को एक दिव्यांग पुत्र भी है। जिसके परवरिश की चिता स्वजनों को सता रही है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब सात बजे वह खेत में लगी हरी सब्जी तोड़ने बहियार गई थी।खेत पर पहुंचने बाद सब्जी तोड़ने लगी। तभी घास में छुपे बैठे गेहुंमन सांप नजर आया। जिसे देख वह भागने लगी। सांप ने खदेड़कर पैर में डंस लिया। जिससे उसकी मौत महज पांच मिनट के अंदर घटनास्थल पर ही हो गई। इसकी सूचना मिलते ही स्वजन और ग्रामीण दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। जिदा समझकर झाड़फूंक के लिए तिलकपुर गांव ले जाने लगे। कुछ दूर जाने बाद शरीर में कोई हरकत नहीं होता देख किसी जानकार पास ले गए। जिन्होंने मृत घोषित कर दिया। मृतका को दो पुत्र व दो पुत्री है। दोनों पुत्रियों की शादी हो चुकी है। इस बार बड़े पुत्र की शादी होनी थी।

-------

करंट से बच्चे की मौत, महिला रेफर

संवाद सूत्र, कटोरिया (बांका) : थाना क्षेत्र के बहदिया गांव के मंडल टोला में बिजली करंट लगने से एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक थाना क्षेत्र के निवासी महेश मंडल का 12 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार बताया गया है। जानकारी के अनुसार उक्त बच्चे अपने घर में बिजली की तार मरम्मत कर रहा था। इस दौरान नंगे तार के संपर्क में आने से उसे बिजली का जोरदार झटका लगा। स्वजनों द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिए उसे कटोरिया रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक बिनोद कुमार द्वारा जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, दूसरी ओर थाना क्षेत्र के राधानगर में बिजली की करंट से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला राधानगर के नरसिंह यादव की 40 वर्षीया पत्नी भूलिया देवी बताई गई है। जख्मी महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए चिकित्सक ने देवघर रेफर कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी