41 गांवों को मिलेगी शहरी तर्ज पर सुविधाएं

बांका। 41 राजस्व ग्राम की लगभग एक लाख 12 हजार से अधिक की आबादी को अब शहरी सुविधाएं मिलेगी। इसके लिए बांका प्रखंड के 37 एवं बाराहाट प्रखंड के चार राजस्व ग्राम का चयन किया गया है। नगर विकास एवं आवास विभाग ने इसके लिए 20 वर्षों का मास्टर प्लान तैयार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 09:52 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 09:52 PM (IST)
41 गांवों को मिलेगी शहरी तर्ज पर सुविधाएं
41 गांवों को मिलेगी शहरी तर्ज पर सुविधाएं

बांका। 41 राजस्व ग्राम की लगभग एक लाख 12 हजार से अधिक की आबादी को अब शहरी सुविधाएं मिलेगी। इसके लिए बांका प्रखंड के 37 एवं बाराहाट प्रखंड के चार राजस्व ग्राम का चयन किया गया है। नगर विकास एवं आवास विभाग ने इसके लिए 20 वर्षों का मास्टर प्लान तैयार किया है।

योजना की स्वीकृति पर नगर परिषद ने काम करना शुरू कर दिया है। इसके तहत चयनिय गांव में घर बनाने का नक्शा से लेकर सभी तरह के विकास कार्य शहरी तर्ज पर होंगे। घरों का नक्शा पास कराने के लिए नगर परिषद से स्वीकृति लेनी होगी। इसके साथ ही नए निर्माण में घर के अलावा पेट्रोल पंप, जल नल योजना, सड़क, स्कूल का निर्माण सहित सभी तरह के कार्य अब जैसे तैसे नहीं होंगे। सभी कार्य सुव्यस्थित तरीके से होगा। पिछले दिनों इसको लेकर डीएम सुहर्ष भगत ने राज्य स्तरीय बैठक में शामिल होकर इस प्लानिग पर चर्चा की है। बांका में बनने वाले बाइपास भी मास्टर प्लान के आधार पर ही बनेगा।

---------------

चयनित गांवों के नाम

लखनौड़ी, लकड़ीकोला, बेहरा, दोमुहान, डाड़ा, जमुआ, कंझिया, करमा, रैनिया, जोगडीहा, समुखिया, तेलिया के साथ बाराहाट प्रखंड के भूरना, नारायणपुर एवं खड़िहरा सहित अन्य गांव शामिल हैं।

-------------

मास्टर प्लान की चौहद्दी

- उत्तर-पश्चिमी भाग से बांका प्रखंड से महाराजगंज, ककना, मझियारा एवं विडी राजस्व ग्राम होते हुए बाराहाट प्रखंड से खड़िहरा राजस्व ग्राम तक

- दक्षिण-पूर्वी भाग बांका प्रखंड के लखनौरी, सहरना, महेशाडीह,ककवारा टोला, चुटिया, मेहरपुर, डनरा होते हुए ककवारा टोला असरमहा गांव तक

- पूरब-उत्तरी भाग में बांका प्रखंड से रैनिया, जोगडीहा, कंझिया, मजडीहा होते हुए बाराहाट प्रखंड के चितरसारी, परसा, बलारपुर तक

- पश्चिम-दक्षिणी भाग में बांका प्रखंड से ककवारा टोला आश्रम, बहेरा, कल्याणपुर, करिकाडो राजस्व गांव तक

--------------

41 राजस्व गांवों के विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार कर लिया गया है। अब इससे संबंधित गांव के ग्रामीणों से सुझाव एवं आपत्ति लिया जाएगा। इसको लेकर चार दिन पूर्व राज्यस्तरीय बैठक भी हुई थी। इसके तहत सुव्यवस्थित विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है।

सुहर्ष भगत, डीएम, बांका

chat bot
आपका साथी