चपरी विद्यालय में ग्रामीणों ने लगाया ताला

बांका। मध्य विद्यालय चपरी में शिक्षक एवं ग्रामीणों के बीच उपजे विवाद को लेकर आक्रोशित गांव के कुछ लोगों ने विद्यालय के कार्यालय में शुक्रवार को ताला लगा दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 11:19 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 05:04 AM (IST)
चपरी विद्यालय में ग्रामीणों ने लगाया ताला
चपरी विद्यालय में ग्रामीणों ने लगाया ताला

बांका। मध्य विद्यालय चपरी में शिक्षक एवं ग्रामीणों के बीच उपजे विवाद को लेकर आक्रोशित गांव के कुछ लोगों ने विद्यालय के कार्यालय में शुक्रवार को ताला लगा दिया। जिससे विद्यालय परिसर में काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही।

प्रधानाध्यापिका मंजू कुमारी, सविता देवी, निरंजन कुमार गुंजन, वंदना कुमारी एवं अलका कुमारी विद्यालय पहुंचीं। उन्होंने कार्यालय में एक अतिरिक्त ताला लगा पाया। जिससे सभी शिक्षक अन्य कमरे से कुर्सी एवं बेंच निकालकर कार्यालय के समीप बैठ गए। प्रधानाध्यापिका मंजू कुमारी ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार पंचायत में एक मध्य विद्यालय को उत्क्रमित कर उच्च विद्यालय बनाना था। जिसमें भीखनपुर पंचायत के महौता मध्य विद्यालय को विभाग द्वारा उच्च विद्यालय में उत्क्रमित किया गया है। उन्होंने बताया उनका मायका महौता है। इसी को लेकर चपरी गांव के कुछ लोग पिछले एक माह से उस पर झूठा आरोप लगा रहे है कि महौता मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय में उत्क्रमित कराने में उनका योगदान है। इसी दौरान एक माह पूर्व विद्यालय के कमरे का ताला तोड़कर चार बोरी चावल और एक गैस सिलिंडर की चोरी हो गयी। जिसको लेकर वह थाना में मुकदमा भी दर्ज कराई है। पर गांव के कुछ लोगों ने मेरे पति पर चोरी की घटना में झूठा आरोप लगाकर प्रताड़ित करने में लगे हैं। बीईओ शिव नारायण ठाकुर ने बताया कि प्रधानाध्यापिका ने घटना की लिखित शिकायत की है। जिसकी जांच की जा रही है। शनिवार को विद्यालय जाकर इसकी जांच करेंगे।

chat bot
आपका साथी