राशन-केरोसिन को प्रवासी कामगारों ने बीडीओ को घेरा

बांका। राशन-केरोसिन से वंचित क्षेत्र के दर्जनों प्रवासी कामगारों ने बीडीओ का घेराव किया। इसको लेकर बुधवार को प्रखंड मुख्यालय में कामगारों का जूटान हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 11:49 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 11:49 PM (IST)
राशन-केरोसिन को प्रवासी कामगारों ने बीडीओ को घेरा
राशन-केरोसिन को प्रवासी कामगारों ने बीडीओ को घेरा

बांका। राशन-केरोसिन से वंचित क्षेत्र के दर्जनों प्रवासी कामगारों ने बीडीओ का घेराव किया। इसको लेकर बुधवार को प्रखंड मुख्यालय में कामगारों का जूटान हुआ। राशन-केरोसिन नहीं मिलने की शिकायत को ले सभी बीडीओ के पास पहुंचे। बीडीओ को कार्यालय में न देख लोग उग्र हो गए और अपनी भड़ास निकालने लगे। असौता गांव के मुकेश यादव, रूपेश यादव, ललन कुमार, मंजीत यादव, गौतम यादव आदि ने कहा कि लॉकडाउन में किसी तरह घर लौटे हैं। इस बीच काम नहीं मिलने के कारण किसी तरह महाजन से कर्ज लेकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। इधर कुछ माह से जनवितरण दुकानदारों द्वारा राशन-केरोसिन भी बंद कर दिया गया है। जिससे अब घर में भुखमरी की समस्या उत्पन्न है। सभी कामगार आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे। प्रखंड कर्मियों के समझाने पर सभी को आपूर्ति कार्यालय भेजा गया। एमओ के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए। एमओ विभूति प्रसाद सिंह ने बताया कि सभी कामगारों को मई एवं जून का खाद्यान्न दिया गया है। अब जुलाई माह से सभी लोगों को राशन कार्ड के जरिए खाद्यान्न दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी