36 हजार से अधिक लोगों ने ली सुरक्षित जिदगी के लिए टीके

बांका। टीकाकरण अभियान सोमवार को चलाया गया। इस क्रम में विभिन्न केंद्रों पर 36 हजार 771 लोगों ने वैक्सीन ली है। यह अभियान आज भी चलेगा। इसमें सबसे अधिक अमरपुर में 4790 एवं सबसे कम बाराहाट प्रखंड में 2210 लोगों ने सुरक्षित जिदगी के टीके लिए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Sep 2021 10:02 PM (IST) Updated:Mon, 06 Sep 2021 10:02 PM (IST)
36 हजार से अधिक लोगों ने ली सुरक्षित जिदगी के लिए टीके
36 हजार से अधिक लोगों ने ली सुरक्षित जिदगी के लिए टीके

बांका। टीकाकरण अभियान सोमवार को चलाया गया। इस क्रम में विभिन्न केंद्रों पर 36 हजार 771 लोगों ने वैक्सीन ली है। यह अभियान आज भी चलेगा। इसमें सबसे अधिक अमरपुर में 4790 एवं सबसे कम बाराहाट प्रखंड में 2210 लोगों ने सुरक्षित जिदगी के टीके लिए।

चांदन: आठ पंचायतों के 21 शिविर में 4275 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसमें कोरिया पंचायत में 580, सिलजोरी 448, बिरनिया में 664, चांदन में 575, गौरीपुर 240, कुसुमजोरी 658, भैरोगंज 410, सुईया 700 को वैक्सीन दिया गया। आवास पर्यवेक्षक जितेंद्र वर्मा, सीओ प्रशांत शांडिल्य, बीडीओ राकेश कुमार, बीसीओ राजीव रंजन, कल्याण पदाधिकारी भोला दास, एमओ राहुल कुमार, पंचायती राज्य पदाधिकारी हरिमोहन कुमार, बीएओ रामयश मंडल, सीडीपीओ वंदना दास आदि अधिकारी लगे थे।

कटोरिया: बीडीओ प्रेम प्रकाश, रेफरल अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक भरत भूषण चौधरी, प्रशासनिक प्रभारी डाक्टर बिनोद कुमार के नेतृत्व में 15 जगहों पर शिविर लगाकर 4460 लोगों ने कोरोना की वैक्सीन ली।

बेलहर: सीएससी सहित 19 केंद्रों पर 35 सौ लोगों को वैक्सीन लगाया गया। मंगलवार को 24 केंद्रों पर अभियान तहत वैक्सीन दी जाएगी। अबतक 57 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। सीएससी प्रभारी डा अनिल कुमार ने बताया कि सोमवार को 35 सौ लोगों को वैक्सीन लगाया गया है।

रजौन: 30 विशेष टीकाकरण शिविर बनाए गए थे। जिनमें डुमरिया, पुनसिया दुर्गा मंदिर, कटिया, सोहानी, बसवारा, धौनी, चैनपुर किशनपुर, महादा, वामदेव, पड़घड़ी, चकवीर, रानीटीकर, सकहारा, गोराडीह, धायहरना, अबदाचक, बलथारा, कोतवाली, मधाय, रहीमडीह, कोडली मोहनपुर, इस्लामनगर, दयालपुर, रामपुर, सुजालको रामा, लश्करी, सुबखा,खैरा, रूपसा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 3060 लोगों को वैक्सीन लगाया गया।

chat bot
आपका साथी