मेगा अभियान के पहले दिन 25 हजार से अधिक लोगों ने लिया टीका

बांका। सोमवार से मेगा टीकाकरण शिविर का आयोजन शुरु हो गया है। पहले ही दिन 25855 लोगों ने कोरोना की वैक्सीन ली।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 10:02 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 10:02 PM (IST)
मेगा अभियान के पहले दिन 25 हजार से अधिक लोगों ने लिया टीका
मेगा अभियान के पहले दिन 25 हजार से अधिक लोगों ने लिया टीका

बांका। सोमवार से मेगा टीकाकरण शिविर का आयोजन शुरु हो गया है। पहले ही दिन 25855 लोगों ने कोरोना की वैक्सीन ली। डीएम सुहर्ष भगत ने बताया कि इसमें सबसे अधिक अमरपुर प्रखंड ने 5370 एवं दूसरे नंबर पर रजौन प्रखंड रहा। यहां 3410 लोगों ने वैक्सीन ली, जबकि तीसरे नंबर पर धोरैया प्रखंड रहा। यहां 2667 ने टीका लिया।

डीएम ने बताया कि वैक्सीनेशन अभियान की गति को ओर तेज किया जाएगा। ज्यादा लोगों को टीके की खुराक देने के लिए सभी बीडीओ को निर्देशित कर दिया गया है। इधर, टीका समाप्त होने के कारण कुछ प्रखंडों में संख्या रही।

कटोरिया: बीडीओ डॉ. कुमार सौरभ, रेफरल अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबन्धक भरत भूषण चौधरी, प्रशासनिक प्रभारी डॉ. बिनोद कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड में 17 जगहों पर शिविर आयोजित की गई। शिविर में 1500 लाभुकों ने कोरोना की वैक्सीन ली।

धोरैया: 18 से 44 एवं 45 से 60 वर्ष के 2667 लोगों वैक्सीन लिया। इसके लिए बीडीओ अभिनव कुमार भारती, सीओ हंसनाथ तिवारी एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार पोद्दार ने टीकाकरण स्थल का निरीक्षण किया।

चांदन: बीडीओ ने बताया कि 940 लोगों ने तीन पंचायत के 16 केंद्रों पर वैक्सीन लिया। मंगलवार को भी कई पंचायतों में शिविर का आयोजन होगा।

अमरपुर: 5370 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। शनिवार से टीकाकरण अभियान का विशनपुर, रतनपुर मकद्दुमा, फतेहपुर, शोभानपुर एवं बल्लीकित्ता पंचायत से शुरुआत किया गया था। तीन दिनों में अमरपुर में 10 हजार 556 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया है। सुबह से ही बीडीओ राकेश कुमार, सीओ स्वाति कृष्णा, बीपीआरओ हिमांशु शेखर, आवास पर्यवेक्षक जितेंद्र कुमार वर्मा,डा अभय प्रकाश चौधरी, अस्पताल प्रबंधक सुनील कुमार चौधरी सभी 36 वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया। कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

रजौन: 20 टीकाकरण शिविर में 3430 यक्तियों ने टीके लिए। प्रशासन द्वारा चलाए गए जागरूकता अभियान की बदौलत टीकाकरण के लिए टीकाकरण केंद्रों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इधर, वैक्सीन के समाप्त होने पर लोग आक्रोशित भी हुए, लेकिन प्रशासन द्वारा समझाने पर शांत हुए। बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर मिले लक्ष्य को पूरा कर लिया गया है। आज भी प्रखंड में अधिक वैक्सीन होगी।

बाराहाट: विशेष अभियान में 1850 लोगों ने कोरोना के टीके लगवाए। इसमें 18 प्लस के युवा एवं 45 प्लस के लोग भी शामिल थे। बीडीओ शशि भूषण साहू के नेतृत्व में यहां 15 केंद्रों पर हुए टीकाकरण में लोगों ने अपना खासा उत्साह दिखाया। इसमें खासकर युवा और महिलाएं शामिल थीं।

chat bot
आपका साथी