पांच से 19 मार्च तक बकरियों को पीपीआर टीका लगाने का चलेगा अभियान

बांका। जिले में बकरियों को डायरिया जैसी बीमारियों से बचाने के लिए आगामी पांच मार्च से 19 मार्च तक पशुपालन विभाग द्वारा टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 08:43 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 08:43 PM (IST)
पांच से 19 मार्च तक बकरियों को पीपीआर टीका लगाने का चलेगा अभियान
पांच से 19 मार्च तक बकरियों को पीपीआर टीका लगाने का चलेगा अभियान

बांका। जिले में बकरियों को डायरिया जैसी बीमारियों से बचाने के लिए आगामी पांच मार्च से 19 मार्च तक पशुपालन विभाग द्वारा टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए जिले में एक लाख 72 हजार टीका लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के तहत टीका लगाने के लिए कर्मी घर-घर जाकर टीका लगाने का कार्य करेंगे।

जिला पशुपालन पदाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि बकरियां सबसे अधिक छेरा बीमारी से मरती है। यदि बकरियों को समय पर पीपीआर का टीका लगा दिया जाए। तो बकरियों में तीन साल तक छेरा बीमारी नहीं होती। इसके लिए जिले में एक लाख 72 हजार टीका लगाए जाने का लक्ष्य दिया गया है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारियों को नोडल पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है। नोडल पदाधिकारी अपने आसपास के गांवों में टीकाकरण से संबंधित जानकारी पहुंचाएंगे। इसके लिए जिले में कई टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक गांव में बकरियों का टीकाकरण किया जाना है। उन्होंने सभी पशुपालकों से पीपीआर टीका लगाने की अपील करते हुए कहा कि सभी किसान अपने बकरियों को पीपीआर टीका अवश्य लगवाएं। ताकि विषाणु जनित रोग से बचाया जा सके।

-------

कोट:

जिले में बकरियों को विषाणु जनित बीमारियों से बचाने के लिए पीपीआर का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए एक लाख 72 हजार टीका लगाने का लक्ष्य दिया गया है। इसमें टीका कर्मी घर-घर जाकर बकरियों का टीकाकरण करेंगे।

सुनील कुमार वर्मा, जिला पशुपालन पदाधिकारी, बांका

chat bot
आपका साथी