धान की फसल में पत्ती के रंग के अनुसार करें यूरिया का प्रयोग

बांका। अभी धान की फसल में बाली आने का समय है। ऐसे में किसान अपने खेतों में जमकर यूरिया का प्रयोग कर रहे हैं ताकि धान की उपज अछी हो सके। यूरिया का अधिक प्रयोग करने से फसल में कीट का प्रकोप बढ़ जाता है। ऐसे में फसल को नुकसान हो सकता है। इसलिए किसानों को धान की पत्ती के रंग के अनुसार अपने खेतों में यूरिया का प्रयोग करनी चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 08:51 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 08:51 PM (IST)
धान की फसल में पत्ती के रंग के अनुसार करें यूरिया का प्रयोग
धान की फसल में पत्ती के रंग के अनुसार करें यूरिया का प्रयोग

बांका। अभी धान की फसल में बाली आने का समय है। ऐसे में किसान अपने खेतों में जमकर यूरिया का प्रयोग कर रहे हैं ताकि धान की उपज अच्छी हो सके। यूरिया का अधिक प्रयोग करने से फसल में कीट का प्रकोप बढ़ जाता है। ऐसे में फसल को नुकसान हो सकता है। इसलिए किसानों को धान की पत्ती के रंग के अनुसार अपने खेतों में यूरिया का प्रयोग करनी चाहिए।

जिला कृषि पदाधिकारी विष्णुदेव कुमार रंजन ने बताया कि अक्सर किसान अधिक पैदावार लेने के चक्कर में खेतों में अधिक मात्रा में यूरिया का प्रयोग कर देते हैं। इससे फसल को नुकसान होता है। किसान अपने खेतों में नैनो यूरिया का प्रयोग करें। यह बाजार में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। नैनो यूरिया का पत्तियों पर छिड़काव करने से नाइट्रोजन की आपूर्ति हो जाती है। इससे उत्पादन में वृद्धि के साथ ही पर्यावरण भी सुरक्षित रहता है। यह सामान्य दानेदार यूरिया की तरह जमीन में जाकर मिट्टी को भी दूषित नहीं करता है।

किसान अपने खेतों में यूरिया का प्रयोग पत्ती के रंग के अनुसार करें। धान की फसल में यूरिया की मात्रा पांच बीघे में दो बोरी इसे दो बार में प्रयोग करना चाहिए। यूरिया के साथ फास्फोरस और पोटाश का प्रयोग करने से कीड़ा के प्रभाव को कम करता है। फसल के दाने को मजबूत करने के साथ ही यूरिया के बैड इफेक्ट को भी कम करता है। खेतों में यूरिया का प्रयोग तभी करनी चाहिए जब फसल की पत्ती का रंग पीला हो जाए। यदि पत्ती का रंग हरा है तो इस समय यूरिया का प्रयोग नहीं करनी चाहिए। खेतों में अधिक यूरिया का प्रयोग होने से पत्ती में क्लोरोफिल की मात्रा अधिक हो जाएगी। इससे फसल में कीट के हमले का खतरा बढ़ जाता है। इससे फसल बर्बाद हो सकती है।

chat bot
आपका साथी