मछली पकड़ने के चक्कर में गई थी टोला सेवक सहित दोनों की जान

बांका। थाना क्षेत्र के अमहारा बांध के आउटलेट में डूबने से शनिवार को मजदूर अंतलाल राय (33) और टोला सेवक प्रकाश रजक (32) की मौत हो गई थी। इस मामले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान मौत होने की चर्चा हो रही थी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 10:40 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 10:40 PM (IST)
मछली पकड़ने के चक्कर में गई थी टोला सेवक सहित दोनों की जान
मछली पकड़ने के चक्कर में गई थी टोला सेवक सहित दोनों की जान

बांका। थाना क्षेत्र के अमहारा बांध के आउटलेट में डूबने से शनिवार को मजदूर अंतलाल राय (33) और टोला सेवक प्रकाश रजक (32) की मौत हो गई थी। इस मामले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान मौत होने की चर्चा हो रही थी।

जांच में पता चला कि दोनों की मौत मछली पकड़ने के क्रम में हुई थी। घटना को लेकर मृतक टोलासेवक के चाचा रामवृक्ष रजक ने बताया कि घटना के दिन प्रतिमा विसर्जन 11 बजे दिन में ही हो गया था। इसके बाद मृतक प्रकाश रजक, अंतलाल राय अपने दो साथी मुकेश कुमार रजक एवं सुरेन राय के साथ मिलकर दो बाइक से सवार होकर बांध पर मछली पकड़ने गया था। बांध से पानी निकलने वाले आउटलेट में दोनों मृतक अंदर प्रवेश कर गया। जबकि साथ में रहे मुकेश कुमार रजक और सुरेन राय ऊपर ही रह गया। दोनों जब अंदर गया तो फिर बाहर नहीं निकला। आउटलेट के अंदर काफी गाद व गंदगी था। जिसकी सफाई वर्षों से नहीं हुई है। दोनों के बाहर नहीं आने पर दोनों साथी दौड़कर गांव पहुंचकर घटना की सूचना स्वजनों एवं ग्रामीणों को दी। लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन उस आउटलेट की खाई में कोई भी नीचे उतरने की हिम्मत नहीं जुटा रहे थे। इसके बाद कुछ युवाओं ने जान की बाजी लगाकर शव को बाहर निकाला। इधर, शव को पोस्टमार्टम कर स्वजनों के हवाले कर दिया गया। दोनों के शव का अंतिम संस्कार एकसाथ अमहारा बांध के पास ही किया गया। मृतक अंतलाल राय पेशे से मजदूर थे। जिसके कमाई पर ही घर का खर्च चलता था। उसकी मौत बाद दो बच्चे के परवरिश की चिता उसकी पत्नी को सता रही है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया मृतकों के स्वजनों की लिखित शिकायत पर यूडी केस दर्ज कर किया गया है।

chat bot
आपका साथी