भूमि विवाद में दर्जन भर जख्मी, दो गिरफ्तार

बांका। थाना क्षेत्र के बरदबेहरा गांव में पुराने भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक दर्जन लोग घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 11:12 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 11:12 PM (IST)
भूमि विवाद में दर्जन भर जख्मी, दो गिरफ्तार
भूमि विवाद में दर्जन भर जख्मी, दो गिरफ्तार

बांका। थाना क्षेत्र के बरदबेहरा गांव में पुराने भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक दर्जन लोग घायल हो गए। एक पक्ष के भैरव यादव गंभीर रूप से घायल होने के कारण बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया है। आपसी मारपीट को लेकर दोनों पक्षों की ओर से थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई। एक पक्ष के जय कांत यादव तो दूसरे पक्ष के मुकेश यादव ने एक दर्जन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार रावत ने बताया कि मारपीट में मुकेश यादव एवं जय कांत यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी