आपसी रंजिश में युवक की हत्या का प्रयास

संवाद सूत्र अमरपुर (बांका) महौता गांव में शनिवार को आपसी रंजिश में एक युवक के गला में गमछा डालकर हत्या करने का प्रयास किया गया। स्वजनों ने जख्मी श्रवण कुमार शर्मा को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Nov 2021 09:48 PM (IST) Updated:Sat, 20 Nov 2021 09:48 PM (IST)
आपसी रंजिश में युवक की हत्या का प्रयास
आपसी रंजिश में युवक की हत्या का प्रयास

20बीएन 19

अपराध

- चार नामजद व दो अज्ञात पर किया केस

- पड़ोसी पर हत्या करने का लगाया आरोप

संवाद सूत्र, अमरपुर (बांका) : महौता गांव में शनिवार को आपसी रंजिश में एक युवक के गला में गमछा डालकर हत्या करने का प्रयास किया गया। स्वजनों ने जख्मी श्रवण कुमार शर्मा को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया। जहां उपचार के बाद स्थिति सामान्य बनी हुई है। युवक ने पड़ोसी राजीव लोचन, रंजन कुमार, प्रभा देवी, सुधा देवी एवं दो अन्य अज्ञात पर गले में गमछा डालकर हत्या करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।

पुलिस से बताया कि उसके पड़ोसी राजीव लोचन से लगभग दो वर्षों से जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। वह एक मामले में भी आरोपित है। तीन दिन पूर्व ही उक्त केस में न्यायालय से जमानत मिली है। शनिवार को वह दरवाजे पर बैठा था। इसी दौरान चारों ने पीछे से आकर हत्या करने की नीयत से गले में गमछा डालकर दबाने लगा। हाथ में दांत भी काट कर जख्मी कर दिया। जिससे वह वहीं बेहोश हो गया। इसी बीच घर की महिलाएं दरवाजे पर आई तो सभी आरोपित मौके से अपने घर की ओर भाग गए। दोनों पक्षों के बीच लगभग दो वर्षों से भूमि विवाद चल रहा है। जिसमें डेढ़ वर्ष पूर्व दोनों पक्ष के बीच गोलीबारी की घटना भी थी। जिसमें दोनों पक्ष से आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए थे। इस घटना को लेकर दोनों पक्षों ने थाना में अलग-अलग केस दर्ज कराया था। जिसमें दोनों पक्ष से आधा दर्जन से अधिक लोग जेल में हैं। इस घटना को लेकर पुलिस जांच कर कार्रवाई में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी