प्रेम-प्रसंग में स्वजनों ने प्रेमी के घर में लगाई आग

बांका। थाना क्षेत्र के अम्हारा गांव में बुधवार शाम आक्रोशित प्रेमिका के स्वजनों ने प्रेमी के घर को आग के हवाले कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 10:46 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 10:46 PM (IST)
प्रेम-प्रसंग में स्वजनों ने प्रेमी के घर में लगाई आग
प्रेम-प्रसंग में स्वजनों ने प्रेमी के घर में लगाई आग

बांका। थाना क्षेत्र के अम्हारा गांव में बुधवार शाम आक्रोशित प्रेमिका के स्वजनों ने प्रेमी के घर को आग के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंच ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाया गया। इस दौरान लूटपाट की भी घटना घटी। भयवश प्रेमी के स्वजन घर छोड़ फरार हो गए। हालांकि प्रेमिका के स्वजनों ने घटना को अंजाम देने के आरोप से इन्कार किया है। घटना को अंजाम खुद प्रेमी के स्वजनों द्वारा देने की बात कही है।

जानकारी के अनुसार रंजन कुमार यादव ट्यूशन पढ़ाता है। वह गांव की ही एक छात्रा को भी पढ़ाया करता था। इसी दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया। 28 जनवरी को प्रेमीयुगल ने बांका कोर्ट में जाकर शादी रचा ली। पर प्रेमिका की मांग में प्रेमी ने सिदूर नहीं भरा। इसकी भनक लड़की पक्ष को लग गई। इसके बाद लड़की को घर से बाहर रिश्तेदार के घर भेज दिया। प्रेमी के पिता ने बताया कि बुधवार देर शाम लड़की पक्ष वालों ने घर को घेर लिया और मारपीट पर उतारू हो गए। किसी तरह जान बचाकर सभी स्वजन घर से भाग निकले। तभी फूस व खपड़ैल के घर को आग के हवाले कर दिया। वहीं, एस्वेस्टर आदि को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। घर में रखा सामान भी लूट लिया। इधर, लड़की पक्ष ने बताया कि विवाद किसी दूसरे व्यक्ति से हो रहा थी। तभी लड़का पक्ष पहुंच गया। जबरन मुकदमे में फंसाने की नीयत से खुद ही घटना को अंजाम दिया है। इधर, पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी