मास्क जांच में एक हजार की वसूली

संवाद सूत्र शंभुगंज (बांका) देश में संक्रमण का नया वेरिएंट ओमिक्रोन की आहट के साथ जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर सोमवार को ईंगलिश मोड़ मुख्य मार्ग पर झथरा मोड़ के समीप बीडीओ प्रभात रंजन सीओ अशोक कुमार सिंह ने सघन मास्क जांच अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 10:20 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 10:20 PM (IST)
मास्क जांच में एक हजार की वसूली
मास्क जांच में एक हजार की वसूली

संवाद सूत्र, शंभुगंज (बांका) : देश में संक्रमण का नया वेरिएंट ओमिक्रोन की आहट के साथ जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर सोमवार को ईंगलिश मोड़ मुख्य मार्ग पर झथरा मोड़ के समीप बीडीओ प्रभात रंजन, सीओ अशोक कुमार सिंह ने सघन मास्क जांच अभियान चलाया। इस क्रम बगैर मास्क पहने वाहन चालकों से एक हजार की वसूली की गई। प्रत्येक वाहन चालक से 50 रुपये की वसूली करने के साथ निर्देश दिया कि आगे सुधार नहीं होने पर पांच सौ रुपये की वसूली होगी। सघन मास्क अभियान होते देख सड़क पर वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।

--------

संवाद सूत्र, कटोरिया (बांका) : तीसरी लहर गाइडलाइन के अनुपालन को लेकर बीडीओ व पुलिस पदाधिकारी मुस्तैद दिखे। बाजार में घूमने वालों के साथ सख्ती भी बरती गई। कटोरिया के अवर निरीक्षक जनार्दन सिंह ने पुलिस बल के साथ मास्क एवं वाहन चेकिग अभियान के क्रम सभी दो पहिया, तीन पहिया व चार पहिया वाहनों को भी रोक कर जांच की। बीडीओ प्रेम प्रकाश ,बीएओ अजीत कुमार शर्मा भी साथ रहे। वहीं कोआर्डिनेटर रामशंकर ने सभी सरकारी विभागों के साथ जागरूकता अभियान चलाया। इसमें पुलिस विभाग, रेलवे, रेलवे पुलिस, बीडीओ व पंचायत कार्यालय, रेफरल अस्पताल में लोगों को जागरूक किया। विभिन्न जगहों पर इससे संबंधित पोस्टर भी लगाया। कोरोना के नए वेरिएंट के प्रसार को रोकने के लिए सभी विभागों और पदाधिकारियों को मास्क वितरित किया गया।

----------

संवाद सहयोगी,बौंसी (बांका): सोमवार को बाजार में मास्क चेकिग अभियान चलाया। कोरोना वैरिएंट की संभावित लहर को देखते हुए प्रशासन ने मुख्य चौक पर राहगीरों एवं व्यवसायियों को मास्क नहीं पहने पर जुर्माना वसूला। सीओ विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि एक हजार का जुर्माना वसूला गया है। इस दौरान प्रशासन ने व्यवसायियों को मास्क पहनने की सख्त हिदायत दिया। लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरुक भी किया गया। मौके पर प्रभारी थानाध्यक्ष गणेश कुमार, पीएसआइ कुंदन कुमार सहित अन्य पुलिस जवान मौजूद थे।

-----

बिना मास्क वाले बाइक चालकों से काटा गया चालान संसू, फुल्लीडुमर ( बांका): कोरोना का संकट अभी थमा नहीं है। तीसरी लहर की तेज गति से सरकार काफी सतर्क है। कोरोना बचाव के हर साधन अपनाने को लेकर सरकारी महकमा सक्रिय हो गया है। बिना मास्क का इधर उधर घूमना महंगा पड़ सकता है। सोमवार को प्रखंड में इसकी हनक भी दिखी। पुलिस बल के साथ बीडीओ विकास कुमार एवं सीओ अखिलेश कुमार सिंहा खुद सड़क पर ऐसे बाइकर्स के चालान काटे एवं अगली बार ऐसी स्थिति में कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। तेलिया मोड़ के पास बिना मास्क वाले 50 चालकों से करीब एक हजार रुपयों का चालान काटा गया। इस संबंध में बीडीओ विकास कुमार ने बताया कि यह अभियान अभी नियमित रुप से चलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का यह कदम लोगों की सुरक्षा के लिए है।लोग अपनी सुरक्षा खुद नहीं करना चाहते। छोटी सी असावधानी बड़ी दुर्घटनाओं का कारण बनती है।

chat bot
आपका साथी