चोरों ने जगतपुर के एक घर में की चोरी

बांका। पुलिस अवैध बालू की वसूली में व्यस्त है दूसरी तरफ चोर एक-एक घर शहर के घरों पर हाथ साफ करते जा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 09:14 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 09:14 PM (IST)
चोरों ने जगतपुर के एक घर में की चोरी
चोरों ने जगतपुर के एक घर में की चोरी

बांका। पुलिस अवैध बालू की वसूली में व्यस्त है, दूसरी तरफ चोर एक-एक घर शहर के घरों पर हाथ साफ करते जा रहे हैं। रविवार रात चोरों ने जगतपुर में चमन साह विद्या मंदिर के समीप एक घर में आधा दर्जन कमरे का ताला तोड़ कर लाखों के सामान की चोरी कर ही। चोरी संगीता झा के घर में हुई है। वे अभी बाहर हैं।

उसी मकान में रजौन माथाडीह निवासी अरूण कुमार किराए पर रहकर अपने बच्चों की पढ़ाई करा रहे हैं। रविवार को वे भी अपने गांव चले गए थे। इसी दौरान चोरों ने रात को उसके साथ उसके मकान मालिक के सभी घरों का ताला तोड़ कर आभूषण, कपड़ा, बर्तन सहित अन्य सामान की चोरी कर ली। संगीता झा मंगलवार तक बांका पहुंचेंगी, तब चोरी गए सामान का आकलन हो सकेगा। कमरे में फेंका मिला खाली जेवरात का डब्बा दो लाख से अधिक की संपत्ति चोरी होने की बात कह रहा है। पुलिस ने अभी किरायेदार अरूण कुमार के बयान पर केस दर्ज किया है। जिसमें उन्होंने 50 हजार रुपये मूल्य का जेवरात, कपड़ा और गाड़ी का कागजात आदि चोरी कर लेने का केस दर्ज कराया है। चोरी कमरे का ताला तोड़कर की गई है।

जगतपुर मुहल्ला चोरों का सेफ जोन बनता जा रहा है। लॉकडाउन के दौरान भी चमन साह विद्या मंदिर से चोरों ने लाखों रुपये नकद की चोरी कर ली थी। इसके पहले भी आसपास के कई घरों में चोरी हो चुकी है। पिछले महीने ही तुलसी विवाह भवन के समीप भी दो घरों में चोरी हो गई थी। गांधी चौक के पास एक गुमटी से भी इसी रात चोरी हुई थी। थानाध्यक्ष सुबोध राव ने बताया कि एक चोरी का आवेदन आया है। मकान मालिक मंगलवार तक आएगा। इसके बाद चोरी के सामान का सही आकलन हो सकेगा। पुलिस चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

chat bot
आपका साथी