वैज्ञानिक तरीके से खेती करने से होगी वृद्धि: मंत्री

बांका। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल के आवास पर रविवार को पीएम मन की बात क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Mar 2018 01:49 AM (IST) Updated:Mon, 26 Mar 2018 01:49 AM (IST)
वैज्ञानिक तरीके से खेती करने से होगी वृद्धि: मंत्री
वैज्ञानिक तरीके से खेती करने से होगी वृद्धि: मंत्री

बांका। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल के आवास पर रविवार को पीएम मन की बात कार्यक्रम में जल संरक्षण की महत्ता पर चर्चा की गई। पीएम नरेन्द्र मोदी ने जल संरक्षण मामले में सरकार की सजगकता को फोकस किया। साथ ही आम लोगों को भी इस संकट में मदद करने की अपील की। स्वच्छ भारत मिशन और स्वास्थ्य पर चर्चा करते हुए पीएम ने कहा कि ये दोनों मानव जीवन का अभिन्न अंग है। कहा कि इसके लिए लोगों को जागृत करने की जरूरत है। कार्यक्रम में शामिल मंत्री रामनारायण मंडल ने कहा कि जल संरक्षण मामले में पीएम ने सभी को आगाह किया है। सरकार इसकी सजगता के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से कृषि के क्षेत्र में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयास से निश्चित तौर पर उपज में वृद्धि होगी। जिसका लाभ निश्चित रूप से किसानों को मिल रहा है। वहीं, उन्होंने सरकार के स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम पर बल दिया। मंत्री ने आम जनों को सफाई के प्रति जागरूक रहने को कहा गया। महात्मा गांधी के 150 वर्ष पूरा होने पर उनके आदर्शों से भी लोगों को अवगत कराने पर बल दिया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विकास ¨सह, अजय कुमार दास, उगेन्द्र मंडल, सुनील चटर्जी, संजय चौधरी, महेश गुप्ता सहित अन्य थे।

chat bot
आपका साथी