राजद ने जारी की प्रखंड अध्यक्ष व प्रधन महासचिव की सूची

बांका। राजद जिलाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर ने बुधवार को सभी 11 प्रखंड अध्यक्ष और महामंत्री की सूची जारी की है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 May 2020 09:58 PM (IST) Updated:Wed, 27 May 2020 09:58 PM (IST)
राजद ने जारी की प्रखंड अध्यक्ष व प्रधन महासचिव की सूची
राजद ने जारी की प्रखंड अध्यक्ष व प्रधन महासचिव की सूची

बांका। राजद जिलाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर ने बुधवार को सभी 11 प्रखंड अध्यक्ष और महामंत्री की सूची जारी की है। जिलाध्यक्ष के अनुसार अशोक कुमार यादव को चांदन प्रखंड अध्यक्ष और आशुतोष कुमार कृष्णमूर्ति को महासचिव, मीर अख्तर अली को कटोरिया प्रखंड अध्यक्ष और भूदेव यादव को महासचिव, राजीव राज पासवान को बौंसी प्रखंड अध्यक्ष और सुनील कुमार यादव को महासचिव, देवेंद्र प्रसाद यादव को बाराहाट प्रखंड अध्यक्ष और निरंजन कापरी को महासचिव मनोनीत किया है।

इसके अलावा पवन कुमार पप्पू को बांका प्रखंड अध्यक्ष, मकेश्वर गुप्ता को महासचिव, मनोज कुमार यादव को बेलहर प्रखंड अध्यक्ष और डॉ. रामरक्ष शर्मा को महासचिव, परमानंद मंउल को फुल्लीडुमर प्रखंड अध्यक्ष और अमरेंद्र कुमार राय को महासचिव, मु. रहमान को शंभूगंज प्रखंड अध्यक्ष और डॉ. घनश्याम शर्मा को महासचिव, मनोज दास को अमरपुर प्रखंड अध्यक्ष और मु. इरफान खां को महासचिव, बबलू सिंह को रजौन प्रखंड अध्यक्ष और सुरेश यादव को महासचिव तथा मु. असलम खां को धोरैया प्रखंड अध्यक्ष और नवल किशोर यादव को महासचिव मनोनीत किया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी कार्यकर्ता संगठन से साथ जुड़े थे। हमेशा से संगठन की मजबूती के लिए कार्य करते आ रहे हैं। इन्हें दायित्व मिलने के बाद ग्रामीण स्तर पर संगठन का विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि प्रखंड कमेटी के गठन के बाद सभी पंचायत अध्यक्ष को पंचायत स्तर पर कमेटी गठित करने की जिम्मेदारी भी दी गई है।

chat bot
आपका साथी