शांतिपूर्ण तरीके से मना पैगंबर मुहम्मद साहब का जन्मदिवस

बांका। मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर हजरत मुहम्मद साहब की जयंती मनाई गई। इस क्रम में कई स्थानों पर जुलूस भी निकाला गया। कोरोना गाइडलाइन के मुताबिक बिना अनुमति कोई जुलूस नहीं निकला जाना था। इस कारण इसकी संख्या सीमित रही। बारिश ने भी इसमें खलल डाला।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 09:13 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 09:13 PM (IST)
शांतिपूर्ण तरीके से मना पैगंबर मुहम्मद साहब का जन्मदिवस
शांतिपूर्ण तरीके से मना पैगंबर मुहम्मद साहब का जन्मदिवस

बांका। मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर हजरत मुहम्मद साहब की जयंती मनाई गई। इस क्रम में कई स्थानों पर जुलूस भी निकाला गया। कोरोना गाइडलाइन के मुताबिक बिना अनुमति कोई जुलूस नहीं निकला जाना था। इस कारण इसकी संख्या सीमित रही। बारिश ने भी इसमें खलल डाला।

धोरैया: प्रखंड क्षेत्र के रामपुर, नंदगोला, बैजनाथपुर गांव में मंगलवार को हजरत साहब के जन्मदिवस पर मिलद-उन-नबी का आयोजन किया गया। गांव से पीर मजार पर जाकर चादरपोशी की। बाद में गरीबों के बीच भोजन एवं वस्त्र का वितरण किया गया। पूर्व जिला परिषद सदस्य अब्दुल जब्बार अंसारी, करहरिया पंचायत के मुखिया मु. जहांगीर ने बताया कि इस दिन ही पैगंबर साहब का जन्म हुआ था। जुलूस निकाल लोगों ने उन्हें याद किया। थानाध्यक्ष महेश्वर प्रसाद राय ने बताया कि तीनों गांव के लोगों ने जुलूस नहीं निकाल कर शांति व सद्भाव के बीच चादरपोशी की। उन्होंने बताया कि तीनों ही गांव में शांतिपूर्वक त्योहार संपन्न हो गया।

फुल्लीडुमर: इस्लाम धर्म के प्रवर्तक मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर पुरानी राता, खजाना एवं अन्य गांवों में त्योहार मना। राता पंचायत के पुरानी राता गांव स्थित मस्जिद के मौलाना अफरोज आलम के नेतृत्व में एवं खजाना मस्जिद से धनकुड़िया स्थित पीर स्थान तक जुलूस पहुंचा। पीर मजार पर दोनों गांवों के श्रद्धालुओं की तरफ से अलग अलग चादर चढ़ाई गयी। पुरानी राता के मौलाना अफरोज आलम ने बताया कि उनके धर्म प्रवर्तक मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर जुलूस निकाल कर समाज में अमन व चैन का संदेश देते हैं। कोई भी मजहब आपस में प्रेम करना सिखाता है बैर करना नहीं। खजाना निवासी पीर स्थान स्थित मजार के मौलाना मु. मुस्तफा ने भी कहा कि मुहम्मद साहब समाज में प्रेम एवं सद्भाव के लिए ही संघर्ष किया है। उन्होंने मुहम्मद साहब के जीवन चरित्र को आत्मसात करने पर बल दिया। जुलूस में मु. फारूक, मु नौसर अली, जुबेर आलम, मु मैरून समेत आदि शामिल थे।

कटोरिया: कटोरिया, सुईया, आनंदपुर, पड़मान, घोरमारा, बेंहगा, घुमनी सहित अन्य क्षेत्रों में मंगलवार को मुस्लिम समुदाय ने पैगम्बर हजरत मुहम्मद का जन्मदिवस सादगी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मौलानाओं ने सभी से घर में ही पैगम्बर मुहम्मद के जन्मदिन को मनाने एवं उनके दिखाए गए रास्तों पर चलने की अपील की।

chat bot
आपका साथी