हर जगह उत्सवी माहौल, दीपों से सजा बौंसी का आंगन

बांका। बाजार में बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अगुआई में भारतीय जनता पार्टी विश्व हिन्दू परिषद आसरा इंटरनेशनल सहित अन्य स्थानीय संगठनों ने सामूहिक रूप से अयोध्या में राम जन्म भूमि पूजन के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 09:34 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 09:34 PM (IST)
हर जगह उत्सवी माहौल, दीपों से सजा बौंसी का आंगन
हर जगह उत्सवी माहौल, दीपों से सजा बौंसी का आंगन

बांका। बाजार में बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अगुआई में भारतीय जनता पार्टी, विश्व हिन्दू परिषद, आसरा इंटरनेशनल सहित अन्य स्थानीय संगठनों ने सामूहिक रूप से अयोध्या में राम जन्म भूमि पूजन के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर पूरे बाजार में भगवा ध्वज लगाने के साथ पांच क्विंटल मिठाई व पांच हजार दीप का वितरण किया गया। ऐतिहासिक मधुसूदन मंदिर, मुख्य चौक स्थित बजरंगबली मंदिर, गांधी चौक स्थित शिवालय, नयागांव ठाकुरबाड़ी, मंदार स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर, निकेशवर नाथ महादेव सहित प्रखंड के कई मुख्य धार्मिक स्थलों में आतिशबाजी कर राम भक्तों ने दीप जलाए। हटिया स्थित वैष्णवी दुर्गा मंदिर में 500 दीप जलाई गई। नयागांव ठाकुरबाड़ी में ग्रामीणों द्वारा 1001 दीप जलाए गए। इससे दिनभर प्रखंड क्षेत्र में उत्सवी माहौल रहा। सुबह से ही राम भक्तों की टोली बाइक में भगवा ध्वज लेकर बाजार का भ्रमण कर रहे थे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, आरएसएस के राजाराम अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विक्की मिश्रा, मंडल अध्यक्ष भाजपा पुरषोत्तम ठाकुर, भाजपा प्रखंड उपाध्यक्ष छोटू साह, अमीर पाठक, मनीष गुप्ता, रुपेश रंजन, पुटुस झा, बमबम सिंह, सौरव झा, नीरज वर्मा, मनीष राय, राहुल झा, अभिषेक भगत, पवन बिहारी, हर्ष मानस थे।

chat bot
आपका साथी