पूर्व मंत्री ने गिनायी सरकार की उपलब्धी

संवाद सूत्र बांका जदयू द्वारा 15 साल बेमिसाल कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शैलेश कुमार बुधवार को बांका पहुंचे। तुलसी विवाह भवन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह ने की। प्रदेश सचिव कौशल कुमार सिंह सहित पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 09:45 PM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 09:45 PM (IST)
पूर्व मंत्री ने गिनायी सरकार की उपलब्धी
पूर्व मंत्री ने गिनायी सरकार की उपलब्धी

फोटो - 24 बीएएन 18

15 साल बेमिसाल

- पार्टी से जुड़े निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को किया सम्मानित

- सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे मिल रही बिजली

संवाद सूत्र, बांका : जदयू द्वारा 15 साल बेमिसाल कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शैलेश कुमार बुधवार को बांका पहुंचे। तुलसी विवाह भवन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह ने की। प्रदेश सचिव कौशल कुमार सिंह सहित पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत किया।

इस दौरान पूर्व मंत्री ने नीतीश कुमार के 15 साल के शासन के दौरान राज्य सरकार की उपलब्धियों को कार्यकर्ताओं के सामने पेश किया। उन्होंने कहा कि 15 साल पूर्व का बिहार और वर्तमान का बिहार में कई प्रकार का अंतर है। सात निश्चय योजना से जहां हर घर तक नल का जल मिल रहा है। वहीं हर कच्ची सड़क पक्की हो गई है। इसके अलावा शिक्षा में भी सुधार हुआ है। सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में भी बिजली 24 घंटे मिल रही है, जबकि 15 साल पुरानी हकीकत सभी ने देखा है। रोजगार के लिए भी सरकार कार्य कर रही है। जिससे हर युवाओं को प्रदेश में रोजगार मुहैया हो सके। संचालन जिला प्रवक्ता द्वारिका मिश्र ने किया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी से जुड़े नवनिर्वाचित जिप सदस्य बलजीत सिंह बिट्टू, मुखिया निखिल बहादुर सिंह सहित कई को पूर्व मंत्री ने सम्मानित किया। इस मौके पर रजौन प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, धोरैया के गोपाल दास, अमरपुर के विमल सिंह, बाराहाट के निखिल बहादुर सिंह, बांका के निरंजन सिंह, शंभुगंज के बालेश्वर सिंह, राज्य परिषद सदस्य मनोज सिंह, जिला उपाध्यक्ष नागेश्वर चंद्रवंशी, राजू सिंह, बासुकी सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी