बीहड़ में बहार, विकास का खुला द्वार

बांका। जंगल व पहाड़ों की गोद में बसा चिगुलिया गांव कभी नक्सल प्रभावित था। इसे मिनी बीहड़ कहा जाता था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 09:31 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 09:31 PM (IST)
बीहड़ में बहार, विकास का खुला द्वार
बीहड़ में बहार, विकास का खुला द्वार

बांका। जंगल व पहाड़ों की गोद में बसा चिगुलिया गांव कभी नक्सल प्रभावित था। इसे मिनी बीहड़ कहा जाता था। पुलिस प्रशासन की पहल से बीहड़ में बहार आने लगी है। इससे विकास के द्वार खुल गए हैं।

पहाड़ को काटकर युवाओं के लिए मनरेगा योजना से खेल मैदान बनाया गया। जिसका उद्घाटन रविवार को एसपी अरविद कुमार गुप्ता ने किया। उन्होंने फुटबॉल मैच, पौधारोपण सहित कई तरह के आयोजन में शामिल हुए। सौ मीटर दौड़ में सात साल की लड़की से लेकर 70 साल की वृद्धा शामिल हुईं। एसपी ने सभी को अपनी तरफ से साड़ी व मैदान को सजाने की घोषणा की। इसका ग्रामीणों ने तालियों से स्वागत किया। पुलिस द्वारा इस गांव को गोद लिया गया है। साथ ही पुलिस सप्ताह का समापन भी इसी मैदान पर किया जाएगा। इस मौके पर एएसपी अभियान अयोध्या सिंह, एसडीपीओ बेलहर प्रेमचंद सिंह, बांका के सामाजिक कार्यकर्ता सह व्यवसायी अनुपम गर्ग, एसएसबी के इंस्पेक्टर सिकंदर कुमार आदि उपस्थित हुए। आदिवासियों ने एसपी सहित अन्य अधिकारियों का संथाली नृत्य प्रस्तुत कर स्वागत किया।

टूर्नामेंट का फाइनल चिगुलिया बनाम लौढि़या के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच को बराबरी पर रखा। एसपी ने दोनों टीमों को विजयी घोषित किया। टूर्नामेंट शुरू होने से पूर्व बुजुर्ग महिलाओं और लड़कियों के लिए एक सौ मीटर की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बुजुर्ग महिलाओं ने उत्साह का प्रदर्शन किया। गांव की ही स्वीटी संध्या मुर्मू ने शराबबंदी पर भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। शराबबंदी पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया गया। एसपी ने टूर्नामेंट में शामिल दोनों टीमों को जर्सी, फुटबॉल देकर सम्मानित किया। संथाली नृत्य प्रस्तुत करने वाले लड़कियों को कपड़े देकर सम्मानित किया। दौड़ में शामिल प्रतिभागी लड़कियों को स्कूल ड्रेस, किताब, कलम आदि देकर सम्मानित किया। एसपी ने कहा कि पुलिस ने चिगुलिया गांव को गोद लिया है। यहां के विकास की पूरी जिम्मेवारी पुलिस प्रशासन की है। चिगुलिया खेल मैदान का निर्माण ग्रामीणों ने जिस कड़ी मेहनत से किया है। उसने दशरथ मांझी की याद ताजा कर दी है। खेल मैदान के दोनों तरफ गोल नेट लगाया जाएगा। एसपी ने कहा कि चिगुलिया मैदान में पंचायत चुनाव बाद बेहतर टूर्नामेंट का आयोजन कराया जाएगा। मौके पर थानाध्यक्ष विनोद कुमार, मुखिया विजय हांसदा, अनिता देवी, संतोष भगत, सरपंच रमेश मरांडी आदि उपस्थित थे। संचालन संतोष कुमार ने किया।

chat bot
आपका साथी