दसुआ से अंगिका काव्य यात्रा का शुभारंभ

बांका। शनिवार को संत रविदास जयंती पर खेसर दसुआ में कवि सरयुग पंडित सौम्य के संयोजन में अंगिका काव्य यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर धावा गांव स्थित गुड विल एडुकेशन सेंटर परिसर में अंगिका काव्य गोष्ठी का आयोजन भी किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 09:29 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 09:29 PM (IST)
दसुआ से अंगिका काव्य यात्रा का शुभारंभ
दसुआ से अंगिका काव्य यात्रा का शुभारंभ

बांका। शनिवार को संत रविदास जयंती पर खेसर दसुआ में कवि सरयुग पंडित सौम्य के संयोजन में अंगिका काव्य यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर धावा गांव स्थित गुड विल एडुकेशन सेंटर परिसर में अंगिका काव्य गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। गोष्ठी में पटना अंगिका आंदोलन से जुड़े डॉ. आर प्रवेश, भागलपुर से सच्चिदानंद किरण एवं अमरपुर से परमानंद प्रेमी, साहित्य परिषद खेसर के संयोजक रामानंद पंडित आदि कवियों ने भाग लिया। संस्थान के निदेशक सूरज कुमार ने कवि समेत अतिथियों को सम्मानित किया। संयोजक सौम्य ने ग्राम ग्राम काव्य यात्रा के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। इस मौके पर कवियों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया। गीतकार प्रेमी ने एक से एक बढ़ कर अंगिका गीत सुना कर श्रोताओं को बांधे रखा। साहेबगंज के कवि कृष्ण मोहन केशव, सतीश कुमार, अनिल विकल ने भी अपनी रचनाओं का पाठ किया।

-------

शिक्षकों को किया सम्मानित

संवाद सूत्र, कटोरिया (बांका): पुलिस सप्ताह में मॉडर्न पब्लिक स्कूल परिसर में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इंस्पेक्टर मु. इनामुल्लाह ने प्रतियोगिता में संत मैरी स्कूल के प्राचार्य संतोष मैथ्यू, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय कटोरिया के प्रभारी प्रधानाध्यापिका निशा सिंह, आइडियल होली मिशन के प्राचार्य भीष्म नारायण, संतर बिदु स्कूल के प्राचार्य आशुतोष कुमार मॉडर्न स्कूल के प्राचार्य को शनिवार देर शाम सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने पर्यावरण खतरे को पेंटिग के माध्यम से बेहद जीवंत प्रस्तुति से यह बताने का प्रयास किया कि पृथ्वी को बचाने के लिए जल संचय और पौधारोपण जरूरी है। सभी बच्चों ने इस विषय को ध्यान में रखकर कागज पर जो आकृति उकेरी, वह भविष्य के खतरों की गंभीर चेतावनी दे रहा था।

chat bot
आपका साथी