मटका फोड़ में बेटियों का जलवा

बांका। कोरोना काल के बाद भी जयपुर में सावधानी के साथ कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया गया। गांव की किशोरियों ने अपने घर में कृष्ण भगवान की प्रतिमा सजा कर नेम निष्ठा के साथ कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 10:55 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 10:55 PM (IST)
मटका फोड़ में बेटियों का जलवा
मटका फोड़ में बेटियों का जलवा

बांका। कोरोना काल के बाद भी जयपुर में सावधानी के साथ कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया गया। गांव की किशोरियों ने अपने घर में कृष्ण भगवान की प्रतिमा सजा कर नेम निष्ठा के साथ कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया। नारायणपुर गांव के कमलेश्वर मिश्रा ने इस बार बगैर कोई तामझाम के अपने घर में कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन संपन्न किया।

नारायणपुर गांव में चौधरी टोला बजरंगबली प्रांगण में बच्चा पार्टी ने मटका फोड़ का आयोजन किया। जिसमें गांव के बच्चों ने कई तरह का खेल आयोजन कर मनोरंजन किया। साथ ही 15 फीट पर मटका बांधकर मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें गांव के छोटे-छोटे बच्चे अंशुमन कुमार, राज आर्यन, सुशांत कुमार, सिमरन, आयुष कुमार, आर्य चौधरी, सक्षम चौधरी सहित दर्जनभर बच्चों ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी