राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन को लेकर झूम उठे प्रखंडवासी

बांका। अयोध्या में भूमिपूजन के बाद पहली ईंट रखे जाने के बाद मानों पूरा प्रखंड जय श्री राम के नारों से गूंज उठा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 09:26 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 09:26 PM (IST)
राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन को लेकर झूम उठे प्रखंडवासी
राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन को लेकर झूम उठे प्रखंडवासी

बांका। अयोध्या में भूमिपूजन के बाद पहली ईंट रखे जाने के बाद मानों पूरा प्रखंड जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। तेलिया मोड़ में भाजपा के मंडल अध्यक्ष सोनू कुमार केसरिया अबीर उड़ा कर एवं कार्यकर्ताओं से गले मिल कर खुशी मनाई।

सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत साह खूब होली मनाई। घर-घर जाकर मिठाई बांटी। खेसर के अशोक भगत, बासुकी भगत एवं कुणाल भगत बाजार वासियों से शारीरिक दूरी का पालन करते हुए खुशी मनाई। पुरानी राता ठाकुरबाड़ी में मठ पति वीरेंद्र कुमार सिंह एवं बिजेंद्र कुमार सिंह ने ग्रामीणों के सहयोग से घी के 101 दीप जलाएं। मौके पर राता, पड़ावचक, रजवाड़ा, तेलिया, नौगांय, कटहरा, सादपुर, सुराहा, भलुआ, भेड़ा, खेसर बाजार मधुबन, दसुआ, तेतरिया, घुठियारा, पथड्डा, कैथा, डिमैय, रघुचक कुमारपुर, डोमो आदि गांवों में भूमिपूजन के मौके पर खुशियां मनाई गई।

chat bot
आपका साथी