भारत बंद के समर्थन में किया प्रदर्शन, सरकार विरोधी लगाए नारे

बांका। किसान संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद के दौरान सोमवार को राजद कांग्रेस एवं वाम

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 10:26 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 10:26 PM (IST)
भारत बंद के समर्थन में किया प्रदर्शन, सरकार विरोधी लगाए नारे
भारत बंद के समर्थन में किया प्रदर्शन, सरकार विरोधी लगाए नारे

बांका। किसान संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद के दौरान सोमवार को राजद , कांग्रेस एवं वामदल के नेताओं ने जिला मुख्यालय सहित प्रखंडों में प्रदर्शन किया। इस क्रम में बाजार बंद नहीं हुए। किसान भी शामिल नहीं हुए।

शहर के गांधी चौक पर युवा राजद के जिलाध्यक्ष विशाल यादव की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया। केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ युवा राजद ने नारेबाजी की। विशाल यादव ने बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार किसानों के हित में कोई काम नहीं कर रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कहा कि सरकार का नया कानून किसानों के आत्महत्या का कारण बन रहा है। युवा राजद के प्रदेश महासचिव गुड्डू यादव ने कहा कि केंद्र सरकार अपनी सभी योजनाओं में विफल साबित हो रही है। इस मौके पर सीपीआई के ब्रजेश सिंह, मु. गजाली, शाहजहां, बिट्टू यादव, नीतीन यादव, प्रीतम कुमार, प्रमोद कुमार सहित अन्य थे।

बाराहाट : इंटक जिलाअध्यक्ष विनय कापरी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया । विनय कापरी ने कहा की केंद्र सरकार की ओर से श्रम कानून को खत्म कर लेबर कार्ड लागू किया गया है । जिसमें श्रमिकों के अधिकार छीन जाएंगे। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर ठाकुर, दिल जहां अंसारी, मुन्ना मंडल, चंद्र मंडल, शिव शंकर प्रसाद ,रूपेश कुमार ,सीता देवी, मंदोदरी देवी, सरिता देवी, शांति देवी, प्रेमलता देवी ,कंचन देवी, मंदोदरी कुमारी, संतोष कुमार पंडित सहित अन्य थे।

फुल्लीडुमर: खैरा लोक मंच,बिहार किसान समिति ,जनजाति अधिकार रक्षा मंच, बिहार प्रगति शील महिला मंच,बीड़ी मजदूर यूनियन एवं प्रगतिशील दलित संघर्ष मंच समेत अन्य संगठनों के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे गांधी जी राय ने कहा कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों के खिलौने बन चुकी है । साजन खैरा, सुमंती देवी, बबीता देवी, रजनी टुडू,बसंती मुर्मू, उषा देवी, मंटू खैरा, सुमा देवी,जालिम खैरा,मनोज मुर्मू, सलखु खैरा, प्रमिला देवी, नंद देव यादव ,घनश्याम राय समेत अन्य प्रमुख थे। इसके अतिरिक्त महागठबंधन के कार्यकर्ता प्रखंड अध्यक्ष परमानंद मंडल के नेतृत्व में सड़क पर उतरे। प्रखंड उपाध्यक्ष अमरेंद्र राय,महासचिव शैलेन्द्र कुमार,पंकज मंडल,अमरेंद्र मंडल,जयद्रथ कुमार, पंकज मंडल ,गनौरी साह,जयद्रथ कुमार,राहुल रंजन,जयप्रकाश राय,लाल बहादुर यादव आदि थे ।

चांदन : प्रखंड में धरना प्रदर्शन नहीं हुआ।

कटोरिया: विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर अपने बैनर के तले कटोरिया बाजार के थाना रोड, देवघर रोड, सुईया रोड, बांका रोड में पैदल मार्च किया। हालांकि भारत बंद का असर बाजार में नहीं देखा गया। दुकानें खुली रहीं, यातायात भी प्रभावित नहीं हुआ। मार्च में बिहार किसान समिति, खैरा लोक मंच बिहार, जनजाति अधिकार रक्षा मंच बिहार, प्रगतिशील दलित संघर्ष मंच, बिहार प्रगतिशील महिला मंच एवं बीड़ी मजदूर यूनियन बिहार शामिल थीं। इसके अलावा राजद के कुछ कार्यकर्ता ने भी भाग लिया। इस मौके पर मंगल मांझी, मदन मुर्मू, आको मरांडी, शुक्कर

हेम्ब्रम, दिनेश टुडू, प्रकाश मुर्मू, बड़की किस्कु,मंझली मुर्मू अन्य महिला-पुरूष मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी