दो दिनों में दो चचेरी बहन सहित आधा दर्जन की मौत

बांका। प्रखंड के श्यामबाजार क्षेत्र में दो दिनों के अंदर आधे दर्जन से अधिक लोगों की मौत से क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 10:22 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 10:22 PM (IST)
दो दिनों में दो चचेरी बहन सहित आधा दर्जन की मौत
दो दिनों में दो चचेरी बहन सहित आधा दर्जन की मौत

बांका। प्रखंड के श्यामबाजार क्षेत्र में दो दिनों के अंदर आधे दर्जन से अधिक लोगों की मौत से क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया है। इसमें श्यामबाजार के दो चचेरी बहनें, अंडा दुकानकार के वृद्ध पिता एवं सिकंदरपुर निवासी पूर्व सरपंच शामिल हैं। वहीं, रविवार को गोकुला निवासी एक युवक की मृत्यु हो गयी है।

बताया जाता है कि युवक एक दिन पहले मुंबई अपने काम पर से जैसे ही गोकुला घर पहुंचा दो घंटे के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि वह मुंबई से कोरोना ग्रसित होकर आया था। वैसे, अस्पताल प्रबंधन के पास मौत का रिकार्ड नहीं है। जानकारी हो कि मृतक चचेरी दोनों बहनों के बड़े भाई की मृत्यु इलाज के दौरान मुंबई में हो गई थी। जिसके शव को एंबुलेंस से श्यामबाजार लाया गया था। जिसके दो दिन पहले श्राद्धकर्म सम्पन्न हुआ है। इसके बाद ही दोनों चचेरी बहन और अंडा वाले के पिता की एक ही दिन हुई मौत से गांव में हड़कंप मचा है। बताया गया दोनों महिला काफी दिनों से बीमार एवं कैंसर से पीड़ित थी। श्याम बाजार लीला नलिनी उच्च विद्यालय में कार्यरत शिक्षक की मृत्यु दो दिन पहले भागलपुर में इलाज के दौरान हुई है। वे बौंसी मधुसूदन मंदिर रोड समीप रहकर स्कूली छात्र-छात्राओं को ट्यूशन पढ़ाते थे। बताया गया कि वे बहुत दिन से बीमार थे। शहर के थाना कॉलोनी शिव-विहार निवासी एक नियमित शिक्षक की मौत मंगलवार को ही हुई है। इस तरह दो दिन के अंतराल में आधे दर्जन से अधिक लोगों की हुई। ऐसे मौत से भारी दहशत का माहौल है। हालांकि किसी के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि नहीं की गई है। इधर, रेफरल अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि 23 लोग कोरोना पॉजिटिव हुए हैं, जबकि कोरोना जैसे संक्रामक बीमारी से दो लोगों के मरने की पुष्टि की गई है।

chat bot
आपका साथी