कोरोना ने किया बेदम, फिर सामने आए 84 मामले

बांका। घातक होते कोरोना की दूसरी लहर ने हर ओर लोगों को अब परेशान करना शुरू कर दिया है। शहर में संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 10:09 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 10:09 PM (IST)
कोरोना ने किया बेदम, फिर सामने आए 84 मामले
कोरोना ने किया बेदम, फिर सामने आए 84 मामले

बांका। घातक होते कोरोना की दूसरी लहर ने हर ओर लोगों को अब परेशान करना शुरू कर दिया है। शहर में संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।

शनिवार को सदर अस्पताल में एंटीजेन जांच में डीएम आवास के दो कर्मी संक्रमित पाए गए। डीएम आवास में कोरोना की इंट्री होने के साथ अधिकारियों की परेशानी बढ़ गई है। ये दोनों संक्रमित आसपास के दुकानों पर जाया करते थे। वहीं, पंजवारा बाजार का भी एक संक्रमित मिला है। जबकि चौथा संक्रमित बाराहाट के खड़ियारा गांव का रहने वाला है। सभी को स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेशन में रहने का निर्देश दिया है। विशेष परिस्थिति में उन्हें सदर अस्पताल में आइसोलेट किया जायेगा। इधर, राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से जारी रिपोर्ट में शनिवार को 80 पॉजिटिव मिलने की सूचना है। वहीं, शनिवार को भी सदर अस्पताल में एंटीजेन टेस्ट के लिए लोगों की लंबी कतार देखी गई। लंबी कतार होने के बाद भी स्वास्थ्य कर्मी सभी का टेस्ट कर रहे हैं, जबकि बाजार में रोजाना लोगों की भीड़ हो रही है। प्रशासन के दिशा निर्देश की लोग जमकर धज्जी उड़ा रहे है। मास्क नहीं पहनने वालों से रोजाना पुलिस जुर्माना वसूल रही है। संक्रमितों के आंकड़े की बात की जाये तो जिले में 200 से अधिक हो गया है। रोजाना नये संक्रमित मिलने से हर ओर लोग परेशान है। अस्पताल प्रबंधक अमरेश कुमार ने बताया कि शनिवार को भी चार संक्रमित मिले है। जांच की संख्या बढ़ा दी गई है।

---------

थाना परिसर में आम लोगों के प्रवेश पर रोक

संवाद सहयोगी, बौंसी ( बांका): कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए स्थानीय थाना में आम लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दी गई है। फरियादियों को थाना के मुख्य द्वार पर रखे शिकायत पेटी में अपना आवेदन देने की व्यवस्था रखी गई है। थाना भवन के मुख्य द्वार पर रस्सी के सहारे बैरिकेडिग भी कर दी गई है। इसके अलावा हर दिन पुलिस वाहन एवं थाना को सैनिटाइज भी कराई जा रही है। थानाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण बढ़ते हुए देख जरूरी सावधानी बरती जा रही है। इसके लिए सभी पुलिसकर्मी को मास्क पहनने एवं दो गज की शारीरिक दूरी अनिवार्य कर दी गई है। इसके अलावा बाजार में माइकिग के जरिए लोगों को कोराना गाइडलाइन का पालन करने के लिए कही जा रही है।

chat bot
आपका साथी