बेलहर थाना में तीन, प्रखंड में पांच सहित 11 संक्रमित

बांका। प्रखंड मुख्यालय में ही कोरोना संक्रमितों ने शुक्रवार को रिकॉर्ड तोड़ दिया। थाना के एक एएसआइ हवलदार एवं थानाध्यक्ष का रसोइया संक्रमित पाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 09:56 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 09:56 PM (IST)
बेलहर थाना में तीन, प्रखंड में पांच सहित 11 संक्रमित
बेलहर थाना में तीन, प्रखंड में पांच सहित 11 संक्रमित

बांका। प्रखंड मुख्यालय में ही कोरोना संक्रमितों ने शुक्रवार को रिकॉर्ड तोड़ दिया। थाना के एक एएसआइ, हवलदार एवं थानाध्यक्ष का रसोइया संक्रमित पाया गया। ब्लॉक में पांच कर्मी संक्रमित पाया गया। सीएससी की जांच में एक शिक्षिका सहित तीन संक्रमित पाया गया। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है।

ब्लॉक परिसर को फिलहाल सील कर दिया गया है। बाहरी लोगों के आवागमन पर पूर्णतया रोक लगा दिया गया है। थाना में भी लोगों की आवाजाही कम हो गई है। क्षेत्र में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। थानाध्यक्ष के संक्रमित पाए जाने बाद शुक्रवार को थाना एवं ब्लॉक परिसर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैंप लगाकर सभी अधिकारियों एवं कर्मियों का जांच किया गया। जांच में थाना से तीन कर्मी संक्रमित मिले। ब्लॉक से पांच संक्रमित मिले। जिसमें डाटा ऑपरेटर आदि शामिल हैं। सीओ और बीडीओ जांच में नेगेटिव निकले। इसके पहले थाना गली के भगत टोला, ठाकुरबाड़ी पास, बेलहर बस्ती, गोरगामा, रत्तोचक, झिकुलिया गांव से संक्रमित पाया जा चुका है। रत्तोचक गांव में एक ही परिवार से तीन संक्रमित पाया गया है। बेलहर में लगातार बढ़ रहे संक्रमितों के आंकड़े से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया है। कोरोना महामारी अब सिर चढ़कर बोलने लगा है। बावजूद इसके लोग परहेज नहीं कर रहे हैं। शारीरिक दूरी की धज्जियां उड़ा रहे हैं। आधी आबादी मास्क का उपयोग नहीं कर रहे हैं। घर लौट रहे परदेसी कामगार भी बगैर जांच कराए स्वजनों के बीच जा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि जल्द ही बेलहर संक्रमित मरीजों के आंकड़े का शतक लगा सकता है। सीएससी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। उसे जरूरी दवा देने के साथ-साथ नियमित निगरानी की जा रही है। सीओ नागेंद्र प्रसाद ने बताया कि बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए स्थानीय प्रशासन के वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार काम किया जा रहा है। वरीय अधिकारियों का निर्देश हुआ तो बेलहर को सील किया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी