एक पुलिस पदाधिकारी सहित तीन मिले पॉजिटिव

बांका। प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इस तरह प्रखंड में कुल मरीजों की संख्या 12 हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 11:11 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 11:11 PM (IST)
एक पुलिस पदाधिकारी सहित तीन मिले पॉजिटिव
एक पुलिस पदाधिकारी सहित तीन मिले पॉजिटिव

बांका। प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इस तरह प्रखंड में कुल मरीजों की संख्या 12 हो गई है। कोरोना की दूसरी लहर से क्षेत्र के लोगों में भय व्याप्त हो गई है। रोज नए नए क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव मिल रहा है।

जांच में एक पुलिस पदाधिकारी सहित यूनियन बैंक के कर्मचारी सहित तीन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। तीनों कोरोना मरीजों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। कोरोना मरीज मिलने से थाना एवं बैंक के कामकाज पर प्रतिकूल असर पड़ने की संभावना है। इन तीनों जगहों को सैनिटाइज किया जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पदाधिकारी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 50 व्यक्तियों का कोविड-19 टेस्ट किया गया।

-----

बांका के पूर्व एसडीसी की कोरोना से मौत

जासं, बांका :

बांका। अपनी व्यवहार कुशलता और कड़क मिजाज के लिए बांका में काफी समय तक चर्चित रहे प्रशासनिक अधिकारी अनीश अख्तर की कोरोना से पटना में मौत हो गई है। वे अभी पटना में तकनीकी चयन अयोग के उप सचिव थे। पिछले कुछ दिनों से वह बीमार पड़े और कोरोना के शिकार बन गए। उन्होंने पहले 2010 तक कटोरिया बीडीओ और सीओ के तौर पर काम किया। इसके बाद वरीय उप समाहर्ता बन जिला मुख्यालय आ गए। बांका में डीएम के गोपनीय शाखा के उप समाहर्ता बने। अपने तबादला तक इस काम को देखते रहे। इसी दौरान 2010 के विधानसभा चुनाव में बेलहर में सिने तारिका मोनिका बेदी का हेलीकॉप्टर जब्त कर चर्चा में आए थे। बांका में उन्हें जानने वाले निधन की खबर से मर्माहत हैं।

chat bot
आपका साथी