भाजपा की विचारधारा जन-जन तक पहुंचाएंगे कार्यकर्ता

संवाद सूत्र बांका जिला भाजपा कार्यालय में शुक्रवार से तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभार

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 10:10 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 10:10 PM (IST)
भाजपा की विचारधारा जन-जन तक पहुंचाएंगे कार्यकर्ता
भाजपा की विचारधारा जन-जन तक पहुंचाएंगे कार्यकर्ता

संवाद सूत्र, बांका : जिला भाजपा कार्यालय में शुक्रवार से तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हो गया है। पहले दिन छह सत्रों में शिविर में उपस्थित कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष पांडे, पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवनारायण महतो, प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज रंजन पटेल, राधामोहन शर्मा, जिलाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर का उद्धेश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी के विचार धाराओं को समझना और इसे लोगों तक पहुंचाना है। पार्टी का उद्धेश्य लोगों तक पहुंचने के बाद ही पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के बाद छोटे इकाई के कार्यकर्ता सबल होकर पार्टी को मजबूत करेंगे। सत्रों की अध्यक्षता महेश गुप्ता, उगेंद्र मंडल, हरेकृष्ण पांडे और जिला प्रभारी लाल मोहन गुप्ता ने जबकि मंच संचालन राजीव लोचन मिश्र ने किया। मौके पर रिपूसूदन सिंह, बमशंकर साह, दिगंबर यादव, श्रीकांत रजक, चंद्रभानु महतो, सज्जन पासवान आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी