पांच दिवसीय पोलियो उन्मूलन अभियान प्रारंभ

बांका। जिले में पांच दिवसीय पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान रविवार से शुरू हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 10:46 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 10:46 PM (IST)
पांच दिवसीय पोलियो उन्मूलन अभियान प्रारंभ
पांच दिवसीय पोलियो उन्मूलन अभियान प्रारंभ

बांका। जिले में पांच दिवसीय पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान रविवार से शुरू हो गया। सीएस डॉ. सुधीर कुमार महतो ने दुधारी में बच्चों को पोलियो का ड्रॉप पिलाकर अभियान की शुरुआत की। अभियान के सफल संचालन के लिए 822 हाउस टू हाउस टीम, 72 ट्रांजिट टीम तथा 272 सुपरवाइजर लगाए गए हैं।

बताया कि पूरे अभियान में कोविड प्रोटोकॉल का पालन हरहाल में किया जाएगा। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी योगेंद्र मंडल, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सुनील चौधरी, चिकित्सा पदाधिकारी बजरंग गुप्ता, प्रखंड सामुदायिक उत्परेरक अरविद सिंह सहित अन्य थे।

धोरैया: अभियान की शुरुआत चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार एवं स्वास्थ्य प्रबंधक श्यामकिशोर ने अस्पताल में नवजात शिशुओं को दवा पिलाकर किया। अभियान की सफलता को लेकर 89 टीम गठित की गई है। स्वास्थ्य प्रबंधक ने बताया कि 28 सुपरवाइजर छह डिपो एवं ट्रांजिट टीम बनाए गए हैं। प्रखंड क्षेत्र में 43 हजार बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। पहले दिन करीब आठ हजार शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को दवा पिलाई गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्यामसुंदर दास ने अभियान को सफल बनाने पर बल दिया।

रजौन: इस अभियान में करीब 38 हजार बच्चे को खुराक पिलाने का लक्ष्य है। अभियान की शुरुआत बच्चे को खुराक पिलाते हुए पीएचसी प्रभारी डॉ. ब्रजेश कुमार एवं बीएचएम राजेश रंजन ने किया है। पीएचसी प्रभारी ने बताया कि अभियान की सफलता को लेकर 88 टीम, सात ट्रांजिट टीम, 30 पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। पीएचसी प्रभारी एवं बीएचएम खैरा-बामदेव सहित कई स्थानों पर पहुंचकर पोलियो कार्यों का निरीक्षण किया है।

शंभूगंज: सीएचसी प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि इस अभियान में 72 कर्मी लगे हुए हैं। जबकि नौ लोग चौक-चौराहे पर रहकर बच्चों को दवा पिलाएंगे। वहीं 19 पंचायतों में 24 पर्यवेक्षक अभियान में शामिल टीम की निगरानी करेंगे। प्रबंधक ने बताया कि अभियान में 37 हजार बच्चों को ड्रॉप देने का लक्ष्य है।

chat bot
आपका साथी