को-आपरेटिव बैंक डकैती कांड के तीसरे दिन दो चौकीदारों की प्रतिनियुक्ति

संवाद सूत्र शंभुगंज (बांका) को-आपरेटिव बैंक डकैती कांड में अभी तक पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। पिछले शनिवार की दोपहर छह-सात बदमाशों द्वारा 18 .41 लाख रुपये डकैती कर फरार हो गया था। घटना के बाद पुलिस ने बैंक में दो चौकीदारों की प्रतिनियुक्ति की है। इससे पहले पिछले पांच वर्षों से एक भी चौकीदार की ड्यूटी नहीं लगी थी। यहां तक की दो वर्षों तक तो पुलिस गश्त करना भी भूल चुकी थी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 09:40 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 09:40 PM (IST)
को-आपरेटिव बैंक डकैती कांड के तीसरे दिन दो चौकीदारों की प्रतिनियुक्ति
को-आपरेटिव बैंक डकैती कांड के तीसरे दिन दो चौकीदारों की प्रतिनियुक्ति

7बीएन 1

फालोअप

- अपराधियों का नहीं चला पता, पुलिस कर रही छापेमारी

- स्पेशल टास्क फोर्स का किया गया गठन

संवाद सूत्र, शंभुगंज (बांका) : को-आपरेटिव बैंक डकैती कांड में अभी तक पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। पिछले शनिवार की दोपहर छह-सात बदमाशों द्वारा 18 .41 लाख रुपये डकैती कर फरार हो गया था। घटना के बाद पुलिस ने बैंक में दो चौकीदारों की प्रतिनियुक्ति की है। इससे पहले पिछले पांच वर्षों से एक भी चौकीदार की ड्यूटी नहीं लगी थी। यहां तक की दो वर्षों तक तो पुलिस गश्त करना भी भूल चुकी थी।

बैंक प्रबंधक मिथिलेश कुमार जायसवाल ने बताया कि बैंक में पुलिस का अंतिम दौरा 15 जून 2119 को हुआ था। इसके बाद एक दिन भी गश्ती दल नहीं पहुंची। जहां मौके का फायदा उठा लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। हालांकि घटना का पटाक्षेप करने के लिए पुलिस कप्तान अरविद कुमार गुप्ता ने स्पेशल टास्क फोर्स का गठन कर इसकी कमान एसडीपीओ डीसी श्रीवास्तव को सौंप दी है। पुलिस निरीक्षक सुबोध राव, बांका एवं शंभुगंज थानाध्यक्ष बदमाशों को खोजने में दिन-रात लगे हुए हैं। घटना के तीसरे दिन भी पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों का चेहरा साफ नहीं दिख रहा है। इस कारण पुलिस को परेशानी हो रही है। पुलिस ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इधर, विज्ञानी अनुसंधान के लिए पटना से एफएसएल व भागलपुर से डाग स्क्वायड की टीम ने जांच की है, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका है।

chat bot
आपका साथी