खड़ियारा गोलीकांड में दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

बांका। बालू के वर्चस्व को लेकर बीते 17 जुलाई को बाराहाट थाना क्षेत्र के खड़ियारा गांव के समीप विरैया पुल के पास गोलीबारी व बमबाजी की घटना को अंजाम दिया गया था।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 10:47 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 10:47 PM (IST)
खड़ियारा गोलीकांड में दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल
खड़ियारा गोलीकांड में दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

बांका। बालू के वर्चस्व को लेकर बीते 17 जुलाई को बाराहाट थाना क्षेत्र के खड़ियारा गांव के समीप विरैया पुल के पास गोलीबारी व बमबाजी की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में 17 लोगों को नामजद किया था। बुधवार की सुबह कांड के मुख्य आरोपित मु. शाहरूख और मु. कौशर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बालू का खेल खड़ियारा गांव में काफी समय से चल रहा है। इस खेल में कई सफेदपोश भी शामिल है। अपना वर्चस्व बनाने के लिए एक गुट ने 17 जुलाई की देर रात ताबड़तोड़ गोलीबारी और बमबाजी की घटना को अंजाम दिया। बमबाजी और गोलीबारी की इस घटना से आसपास का इलाका पूरी तरह से थर्रा गया। पुलिस को भी जानकारी दी गई, लेकिन चांदन पुल टूटने के कारण टाउन थाना की पुलिस देर से पहुंची। बाराहाट और रजौन की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। पुलिस ने पहले ही तीन आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बुधवार की सुबह घटना में संलिप्त दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।

chat bot
आपका साथी