ठगी मामले में राजद नेता गिरफ्तार

बांका। घर निर्माण सामग्री खरीद के बाद चेक देने और बाउंस के मामले में राजद नेता संजीव यादव को पुलिस ने सोमवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 09:33 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 09:33 PM (IST)
ठगी मामले में राजद नेता गिरफ्तार
ठगी मामले में राजद नेता गिरफ्तार

बांका। घर निर्माण सामग्री खरीद के बाद चेक देने और बाउंस के मामले में राजद नेता संजीव यादव को पुलिस ने सोमवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक दुधारी स्थित प्रेम ट्रेडर्स के मालिक निरंजन चौधरी ने राजद नेता संजीव कुमार यादव पर ठगी का मामला दर्ज कराया था।

उन्होंने बताया कि संजीव कुमार यादव ने उनके दुकान से छड़, सिमेंट व छर्री खरीदने के बदले उन्हें पांच लाख का चेक दिया था। जब चेक को कृषि विकास शाखा बैंक में दिया गया तो, उनके खाते में पर्याप्त राशि नहीं थी। जिसका प्रमाण शाखा प्रबंधक ने उन्हें दिया। जब संजीव को इसकी जानकारी दी गई तो वो हमेशा टाल-मटोल करते रहे और उनका पैसा नहीं दिया। निरंजन चौधरी ने बताया कि जब पैसा देने के एवज में सिर्फ बहाने बाजी करने लगा तो उन्होंने वकील आनंददेव चौधरी से तीन बार नोटिस भी डाक से भिजवाया। फिर भी संजीव यादव ने पैसा नहीं लौटाया। केस दर्ज होने के बाद से ही वे बांका से फरार हो गये। सोमवार की सुबह पुलिस को उनके बांका में रहने की भनक लगी। एएसआई जितेंद्र तिवारी ने बाबूटोला स्थित घर से संजीव यादव को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि ठगी के आरोप में संजीव यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी