अमगढ़वा गांव से फरार नक्सली संजय उर्फ भिठ्ठल गिरफ्तार

बांका। थाना क्षेत्र के अमगढ़वा गांव से एएसपी अभियान अयोध्या सिंह के नेतृत्व में एसडीपीओ बेलहर स्थानीय पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त कार्रवाई कर महीनों से फरार चल रहे नक्सली संजय यादव उर्फ भिठ्ठल यादव को गिरफ्तार कर लिया। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Sep 2021 10:07 PM (IST) Updated:Sat, 04 Sep 2021 10:07 PM (IST)
अमगढ़वा गांव से फरार नक्सली संजय उर्फ भिठ्ठल गिरफ्तार
अमगढ़वा गांव से फरार नक्सली संजय उर्फ भिठ्ठल गिरफ्तार

बांका। थाना क्षेत्र के अमगढ़वा गांव से एएसपी अभियान अयोध्या सिंह के नेतृत्व में एसडीपीओ बेलहर, स्थानीय पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त कार्रवाई कर महीनों से फरार चल रहे नक्सली संजय यादव उर्फ भिठ्ठल यादव को गिरफ्तार कर लिया। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।

गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ थाना में कांड दर्ज है। उसके लंबे समय से नक्सली संगठन से जुड़े होने की बात सामने आई है। उसे एरिया कमांडर बहादुर कोड़ा गिरोह का सदस्य बताया जा रहा है। विधानसभा चुनाव के समय अमगढ़वा गांव से 26 नक्सली पर्चा, आधा दर्जन बैनर बरामद हुआ था। जिसमें अमगढ़वा गांव के नक्सली अजय कुमार यादव, छब्बू यादव, मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के बड़की हथिया गांव निवासी शिवकुमार यादव की गिरफ्तारी हुई थी। गिरफ्तार नक्सलियों ने पूछताछ में पुलिस के सामने संजय यादव की संलिप्तता स्वीकार की है। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था। शनिवार को उसे गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया।

ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव में नक्सलियों द्वारा पर्चा, बैनर साटकर दहशत फैलाने की योजना थी। मतदाताओं को भी डराने धमकाने की योजना थी। जिस कारण करीब दर्जनभर नक्सली 23 अक्टूबर 2020 की रात अमगढ़वा गांव निवासी अजय यादव के घर एकत्रित हुआ था। पुलिस को सूचना मिलते ही एसडीपीओ प्रेमचंद सिंह के नेतृत्व में अर्धसैनिक बलों और स्थानीय पुलिस द्वारा छापेमारी की गई थी। जिसमें अजय यादव सहित तीन नक्सली पुलिस के हत्थे चढ़ गया था। आरोपित संजय यादव सहित एरिया कमांडर बहादुर कोड़ा, नारायण कोड़ा, सूरज मुर्मू, संजय सिंह, रमेश सिंह भाग निकला था। पुलिस को लंबे समय से गिरफ्तार नक्सली की तलाश थी। आशंका जताई जा रही है कि नक्सली संगठन पंचायत चुनाव में भी व्यवधान उत्पन्न करने की फिराक में था। जिसकी भनक पुलिस को लग गई। इधर, कुछ दिन पूर्व गोरगामा गांव से भी एक नक्सली की गिरफ्तारी स्थानीय पुलिस के सहयोग से लक्ष्मीपुर पुलिस ने किया है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ की जा रही है।

chat bot
आपका साथी